पाकिस्तान के लिए कितने जरूरी थे तबाह हुए 4 एयरबेस? इन सुविधाओं से थे लैस

भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव अब धीरे-धीरे संघर्ष में तब्दील होता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने पूरी रात भारत कि सैन्य ठिकानों वाले शहरों में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल लॉन्च पैड समेत 4 एयरबेस तबाह कर दिए।

Pakistan airbases destroyed

Pakistan airbases destroyed

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब धीरे-धीरे युद्ध जैसे हालात में बदलता जा रहा है। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस कदर बौखलाया है कि वह लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को भारत के चार राज्यों के 26 शहरों में आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए। जिसे भारतीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया।

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार एयरबेस को तबाह कर दिया। ये चार एयरबेस नूर खान, मुरीद, रफीकी, आदमपुर है। ऐसे में आइये जानते हैं ये एयरबेस पाकिस्तान के लिए कितने इर्म्पोटेंट है?

नूर खान से ड्रोन और मिसाइल सिस्टम का संचालन

नुर खान एयरबेस पाकिस्तान के रावलपिंडी में है। इसकी स्थापना 1935 में हुई थी। ये एयरपोर्ट पाकिस्तान वायुसेना का अहम एयरपोर्ट है। रणनीतिक तौर पर यह एयरपोर्ट इसलिए भी अहम माना जाता है कि क्योंकि यह इस्लामाबाद और रावलपिंडी के करीब भी है। इस एयरबेस से लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल सिस्टम संचालित किए जा सकते हैं।

वहीं मुरीद एयरबेस पंजाब के चकवाल में है। इसका इस्तेमाल ड्रोन संचालन और निगरानी के लिए किया जाता है। भारत ने 1971 के जंग में यहां पर हवाई हमला किया था।

रफीकी एयरबेस पर मिराज जैसे लड़ाकू विमान

रफीकी एयरबेस पाकिस्तान के शोरकोट में स्थित है। इस एयरबेस से जेएफ 17 और मिराज जैसे लड़ाकू विमान तैनात होते हैं। ये एयरबेस रनवे, हैंगर, एडवांस रडार और कम्यूनिकेशन सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा भारत ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भी हमला किया है। इन हमलों के पाकिस्तान की एयरफोर्स को कितना नुकसान हुआ है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर भारत के हवाई हमले के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ