
Video: इजराइल के खिलाफ क्यों हैं 124 देश, क्या नई जंग के लिए तैयार है दुनिया?
Israel Hezbollah Tension: इजराइल ने हिजबुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं। इन सिलसिलेवार हमलों के बाद टेंशन बढ़ गई है।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Israel Hezbollah Tension: लेबनान की राजधानी बेरूत में पहले पेजर, फिर वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए। इन हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। जबकि हजारों घायल हैं। कहा जा रहा है कि हिजबुल्लाह के लड़ाकों के खिलाफ इजराइल ने ये जंग छेड़ी है। कहा जा रहा है कि गैजेट्स में विस्फोटक फिट कर सिलसिलेवार हमले का प्लान इजराइल ने 2022 में ही बना लिया था। उधर, अपने लड़ाकों को लगातार निशाना बनाए जाने से चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह भड़क गया है।
हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह ने इजराइल धमकी दी है। उसने सीरियल धमाकों को जंग का ऐलान कहा है। नसरुल्लाह के इस ऐलान के बाद ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दुनिया नई जंग के लिए तैयार है।
दरअसल, यूनाइटेड नेशंस में एक प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें फिलिस्तीन पर इजराइल का कब्जा खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस वोटिंग में 124 देशों ने इजराइल के खिलाफ वोट किया। भारत ने इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: