दुनिया की 10 सबसे तेज ट्रेनों में एशिया का दबदबा, देखें लिस्ट

Fastest Trains: दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनें कहां मिलेंगी? हो सकता है कि आप यूरोप या अमेरिका का नाम लें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज रफ्तार ट्रेनों के मामले में एशिया का बोलबाला है? जी हां, एशियाई देशों ने ट्रेन की रफ्तार में बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए जानते हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे तेज ट्रेनों के बारे में और देखते हैं कि इस लिस्ट में एशिया की कौन-कौन सी ट्रेनें शामिल हैं।

Maglev

Maglev

विज्ञापन

Fastest Trains: दुनिया में तेज रफ्तार का जुनून सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है। अब ट्रेनें भी ऐसी स्पीड से दौड़ती हैं कि सफर कब शुरू होकर कब खत्म हो जाता है, पता ही नहीं चलता। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सुपरफास्ट ट्रेनों की लिस्ट में कौन सबसे ऊपर है? और किस देश की ट्रेनें इस रफ्तार की दौड़ में बाजी मार रही हैं? एशिया, यूरोप या कोई और? आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे तेज ट्रेन कौनसी हैं और एशिया की इसमें कितनी ट्रेंने शामिल हैं।

Shanghai Maglev

Advertisment

1. शंघाई मैग्लेव (Shanghai Maglev)

चीन की यह ट्रेन दुनिया की सबसे तेज ट्रेन मानी जाती है। इसकी ऑपरेशनल स्पीड 460 किमी प्रति घंटा है, जबकि इसका स्पीड रिकॉर्ड 501 किमी प्रति घंटा है। यह मैग्लेव तकनीक पर आधारित है, जिसमें ट्रैक से बिना टच किए ट्रेन हवा में चलती है।

CR Harmony

2. सीआर हार्मनी (CR Harmony)

इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 486 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन चीन की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है और अपनी तेज रफ्तार के लिए लिए मशहूर है।

विज्ञापन

CR Fuxing

3. सीआर फुक्सिंग (CR Fuxing)

सीआर फुक्सिंग की ऑपरेशनल स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 420 किमी प्रति घंटा है। यह आधुनिक तकनीक से लैस है और चीन की सबसे नई ट्रेनों में से एक है।

विज्ञापन

DB Intercity-Express 3

4. डीबी इंटरसिटी-एक्सप्रेस 3 (DB Intercity-Express 3)

जर्मनी की यह ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलती है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 368 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन यूरोप में यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाती है।

विज्ञापन

SNCF TGV

5. एसएनसीएफ टीजीवी (SNCF TGV)

फ्रांस की यह ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर चलती है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 575 किमी प्रति घंटा है, जो किसी भी तेज रफ्तार ट्रेन के लिए एक शानदार है।

विज्ञापन

JR Shinkansen

6. जेआर शिंकानसेन (JR Shinkansen)

यह जापान की बुलेट ट्रेन है, जिसकी ऑपरेशनल स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 443 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन तेज रफ्तार और समय की पाबंदी के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन

ONCF Al Boraq

7. ओएनसीएफ अल बोरेक (ONCF Al Boraq)

मोरक्को की यह ट्रेन 320 किमी प्रति घंटा की ऑपरेशनल स्पीड पर चलती है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 357 किमी प्रति घंटा है। यह अफ्रीका की सबसे तेज ट्रेन है।

विज्ञापन

Renfe AVE 103

8. रेनफे एवीई 103 (Renfe AVE 103)

स्पेन की इस ट्रेन की स्पीड 310 किमी प्रति घंटा है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 404 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन यात्रियों को तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में सक्षम है।

विज्ञापन

Korail KTX-Sancheon

9. कोरेल केटीएक्स-सांचियन (Korail KTX-Sancheon)

साउथ कोरिया की इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 421 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन तेजी से यात्रा कराने के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन

Trenitalia Frecciarossa 1000

10. ट्रेनिटालिया फ्रेस्सियारोसा 1000 (Trenitalia Frecciarossa 1000)

इटली की इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 300 किमी प्रति घंटा है और इसका स्पीड रिकॉर्ड 389 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन यूरोप में काफी फेमस और आरामदायक हाई-स्पीड रेल यात्रा प्रदान करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ