पाकिस्तान के चर्चित मौलाना तारिक जमील के बेटे की मौत, सीने में लगी गोली

Maulana Tariq Son Asim Jameel shot dead: पाकिस्तान के चर्चित इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की मौत हो गई है।

Maulana Tariq Jameel Son Asim Jameel shot dead in Mian Chanu Pakistan

Maulana Tariq Jameel Son Asim Jameel shot dead in Mian Chanu Pakistan

Maulana Tariq Jameel Son Asim Jameel shot dead: पाकिस्तान के चर्चित इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की मौत हो गई है। यह घटना पंजाब के खानेवाल जिले में स्थित तुलम्बा तहसील में घटी। असीम जमील के शव को तुलम्बा अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने गोली लगने की पुष्टि की

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, घटना की पुष्टि करते हुए डीपीओ खानेवाल राणा उमर फारूक सलामत ने कहा कि असीम जमील को गोली मार दी गई। गोली उनके सीने में लगी। हालांकि इसका दूसरा पक्ष भी सामने आया है। दूसरी ओर तारिक जमील के एक रिश्तेदार ने बयान में कहा है कि असीम जमील ने शायद आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

तारिक जमील ने लोगों से की अपील

इसके अलावा अधिकारियों ने घटना से जुड़े हर एंगल की जांच शुरू कर दी है। मौलाना तारिक जमील ने भी तुलम्बा में अपने बेटे असीम जमील के निधन के बाद पोस्ट कर इसे एक आकस्मिक मृत्यु बताया। मौलाना तारिक जमील ने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस संकटपूर्ण समय के दौरान अपनी प्रार्थनाओं में बच्चे को याद रखें। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने घटना का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

उन्होंने डीपीओ को निदेर्शित कर असीम जमील की मौत का कारण जानने के लिए फोरेंसिक एविडेंस इकट्ठा करने की बात कही है। उन्होंने कहा- “मौत का कारण सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आलोक में निर्धारित किया जाना चाहिए।”

विज्ञापन

बता दें कि मौलाना तारिक जमील पाकिस्तान के जाने-माने धर्मगुरू हैं। वह प्रचारक, देओबंदी और आलम-ए-दीन हैं। वे तबलीगी जमात (इस्लामी प्रचार सभा) के मेंबर हैं। तारिक जमील फैसलाबाद में एक मदरसा भी चलाते हैं। कहा जाता है कि उनके विचार और प्रचार के कारण से कई अभिनेता, गायक और खिलाड़ी इस्लाम की ओर आकर्षित हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ