Artificial Titanium Heart Plant: आर्टिफिशियल हार्ट ट्रांसप्लांट में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टेक्सस हार्ट इंस्टिट्यूट (THI) ने टाइटेनियम का दिल तैयार किया है। अमेरिकी खाद्य एंव औषधि प्रशासन (FDA) की निगरानी में इस अध्ययन को सफल बनाया गया है।
नॉर्मल दिल की तरह करेगा काम
THI के अनुसार टाइटेनियम से बना दिल खून को पंप करने मददगार होता है। इसमें चुंबकीय तत्व मौजूद रहते हैं, जो नॉर्मल हार्ट की तरह शरीर के बाकी हिस्सों में खून के संचार को बेहतर बनाता है। टाइटेनियम से बना आर्टिफिशियल हार्ट 12 लीटर प्रति मिनट की दर से ब्लड पंप करता है, जो एक अडल्ट को जिंदा रखने के लिए पर्याप्त है।
10 साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट
इस टाइटेनियम हार्ट को BiVACOR ने तैयार किया है। ये तकनीकी किसी तेज रफ्तार रेलवे लाइन की तरह काम करती है। BiVACOR साल 2013 से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 10 साल के कड़े प्रयासों के बाद BiVACOR को इसमें सफलता मिली है। टाइटेनियम का दिल लगाने से कोई फिक्शन नहीं होता है और इसके खराब होने की संभावना कम होती है, जिससे शख्स कई सालों तक जिंदा रह सकता है।
BiVACOR ने दिया बयान
टाइटेनियम हार्ट को चार्ज करने के लिए एक छोटे रिचार्जेबल कंट्रोलर की जरूरत पड़ती है। वहीं एक बार चार्ज करने के बाद ये कई घंटे तक काम कर सकता है। BiVACOR के संस्थापक डैनियल टिम्स का कहना है कि हमने अपने पहले मरीज, उनके परिवार के साहस, अपनी टीम की लगन और एक्सपर्ट्स के सहयोग की वजह से ये उपलब्धि हासिल की है।
आखिरी ट्रायर बाकी
डैनियल टिम्स के अनुसार टाइटेनियम हार्ट का आखिरी चरण का ट्रायल अभी बाकी है। ऐसे में टाइटेनियम हार्ट को अभी हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। वहीं अगले चरण का ट्रायल सफल होने के बाद इसे आर्टिफिशियल हार्ट के रूप में यूज किया जा सकेगा। हालांकि जो लोग पर्मानेंट हार्ट सर्जरी का इंतजार कर रहे हैं, ये हार्ट ट्रांसप्लांट उन्हीं के लिए होगा।
यह भी पढ़ें- किस तरह UPSC कोचिंग के बेसमेंट में डूब गईं 3 परिवारों की उम्मीदें, कैसे हुआ हादसा? जानिए पूरी कहानी
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines