अरे ये क्या! 2025 में उड़ी फ्लाइट 2024 में कैसे लैंड हो गई? पढ़ें टाइम ट्रैवल का चौंकाने वाला किस्सा

Cathay Pacific Flight Time Travel: कैथे पैसिफिक की फ्लाइट एक जनवरी 2025 को हांगकांग से उड़ी और 31 दिसंबर 2024 की रात को लॉस एंजिल्स में लैंड हुई। यह टाइम ट्रैवल का किस्सा इस समय काफी चर्चा में है और फ्लाइट के भूतकाल में जाने के पीछे की वजह भी सामने आ गई है।

Filght cancel

Filght cancel

Cathay Pacific Flight Time Travel Story: टाइम ट्रैवल की कई कहानियां सुनी होंगी। इस पर आधारित मूवीज भी बनी हैं, जो देखी होंगी। साल 2024 बीत चुका है और नए साल 2025 का एक दिन भी बीत चुका है, लेकिन इन 2 दिन में टाइम ट्रैवल का चौंकाने वाला किस्सा सुनने पढ़ने को मिला, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा है कि कैथे पैसिफिक की फ्लाइट CX880 ने एक जनवरी 2025 को हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (HKG) से उड़ान भरी थी, लेकिन वह फ्लाइट 31 दिसंबर 2024 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर लैंड हुई। यह सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ है और इसकी वजह इंटरनेशनल डेट लाइन है। जी हां, इसी लाइन की वजह से फ्लाइट भविष्य में जाकर लैंड हुई।

विज्ञापन

हांगकांग और लॉस एंजिल्स के समय में 16 घंटे का अंतर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि हांगकांग से उड़ी फ्लाइट ने 12 घंटे का सफर करते हुए इंटरनेशनल डेट लाइन को पार कर लिया, जो प्रशांत महासागर में न दिखने वाली एक लाइन है। इस लाइन के आधार पर ही कैलेंडर का दिन बदलता है। हांगकांग लॉस एंजिल्स से करीब 16 घंटे आगे है।

विज्ञापन

इसलिए जब फ्लाइट हांगकांग से उड़ी तो वहां कैलेंडर बदल चुका था। एक जनवरी 2025 की तारीख आ चुकी थी। लॉस एंजिल्स 16 घंटे पीछे था, इसलिए वहां न्यू ईयर शुरू होने में समय था। वहां 31 दिसंबर 2024 की तारीख थी। इसलिए फ्लाइट के यात्रियों को हांगकांग में न्यू ईयर मनाने का मौका मिला, वहीं लॉस एंजिल्स उतरकर भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का मौका मिला।

विज्ञापन

इंटरनेशनल डेट लाइन क्या है और क्या है खास?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल डेट लाइन (IDL) एक काल्पनिक रेखा है, जो दिखाई नहीं देती, लेकिन प्रशांत महासागर के बीचों-बीच से गुजरती है। इस लाइन का पहली बार जिक्र 1884 में हुआ था। इस रेखा धरती को 2 हिस्सों में बांटकर अलग-अलग समय और तारीखों में विभाजित करती है। जब कोई फ्लाइट इस लाइन को पार करती है तो लाइन पार वाले देशों में तारीख बदल जाती है।

लाइन पार करके आगे पश्चिम की ओर जाने पर तारीख एक दिन आगे बढ़ जाती है और लाइन के इस पार पूर्व की ओर आने पर तारीख एक दिन पीछे चली जाती है। इसी लाइन की मदद से दुनियाभर में कैलेंडर और टाइम बदलते हैं। हालांकि यह लाइन लीगली वेरिफाइड नहीं है और न ही यह सीधी लाइन है। यह देशों और उनकी भोगौलिक परिस्थितियों के अनुसार, घुमावदार है। रूस और अलास्का के बीच जिगजैग करती हुई रेखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ