Hajj 2024 : इस सप्ताह करीब 20 लाख मुसलमान हज यात्रा कर चुके हैं। लेकिन, भीषण गर्मी ऐसे हजारों लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई है जिन्होंने पिछले शुक्रवार को सऊदी अरब के मक्का में स्थित काबा के लिए अपने सफर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल हज यात्रा के दौरान अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से लगभग आधे लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। इसके अलावा हजारों लोगों का इलाज चल रहा है जो लू की चपेट में आ गए हैं। बता दें कि मक्का में तापमान इस समय 49 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है।
हज करने के लिए मुसलमानों को सऊदी अरब आने के लिए आधिकारिक अनुमति लेनी होती है। हज के लिए क्षमता से ज्यादा लोगों की संख्या होने की वजह से सऊदी ने इसके लिए कोटा सिस्टम लागू कर रखा है। पहले भी ज्यादा भीड़ और गर्मी की वजह से मक्का में बड़ी समस्याएं सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल हज यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं में लगभग 658 इजिप्ट यानी मिस्र के हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार हज करने गए 98 भारतीय मुसलमानों की भी मौत हुई है। साथ ही कई श्रद्धालुओं के लापता होने की बातें भी चल रही हैं।
मां की मौत पर फूट-फूट कर रोया शख्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को मक्का के मेडिकल कॉम्प्लेक्स में इजिप्ट के एक शख्स को जब अपनी मां की मौत होने का पता चला तो वह फूट-फूट कर रो पड़ा। उसने अपने ट्रैवल एजेंट को फोन लगाया और उससे कहा कि तुमने मेरी मां को मरने के लिए छोड़ दिया। बता दें कि मक्का में पड़ रही भयंकर गर्मी ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को मस्जिद के पास कई लोगों को बेहोश होकर गिरते हुए देखा गया। कई की मौत तक हो गई। बता दें कि हज के दौरान गर्मी से होने वाली मौत के मामले 1400 से दर्ज किए जा रहे हैं।
आने वाले समय में हालात और होंगे गंभीर
सऊदी के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल हज के दौरान 2000 से ज्यादा लोग हीट स्ट्रेस का शिकार हुए थे। क्लाइमेट चेंज ने इस खतरे को और गंभीर बना दिया है। 2021 में आई एक स्टडी के अनुसार अगर वैश्विक तापमान में औद्योगीकरण से पहले के तापमान से 2.7 डिग्री फॉरेनहाइट का इजाफा होता है तो हज यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हीट स्ट्रोक का खतरा पांच गुना बढ़ जाएगा। क्लाइमेट साइंटिस्ट्स का कहना है कि वर्तमान हालात बताते हैं कि आने वाले समय में हज यात्रा के दौरान खतरा और भी गंभीर होने वाला है। इसके लिए तैयार होने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
ना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
10 mins agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
3 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
3 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
3 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
14 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
16 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
19 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines