हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारत का पड़ोसी देश जहां मुस्लिम रहते हैं, लेकिन एक भी मस्जिद नहीं, तो कहां पढ़ते हैं नमाज?

भारत के पड़ोसी देश भूटान में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं, लेकिन पूरे देश में एक भी मस्जिद नहीं है. यहां मुस्लिमों के लिए खास प्रार्थना कक्ष की व्यवस्था की गई है, जहां वो अपनी नमाज अदा करते हैं.

विज्ञापन
Credit: AI

भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में मुस्लिम समुदाय के लिए मस्जिदें होना आम बात हैं. लेकिन भारत के पड़ोसी देश भूटान में एक ऐसी स्थिति है जो कई लोगों को हैरान कर सकती है. यहां मुस्लिम आबादी मौजूद होने के बावजूद पूरे देश में एक भी मस्जिद नहीं है. भूटान दक्षिण एशिया का एक छोटा और खूबसूरत हिमालयी देश है, जो अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और खुशहाली के लिए जाना जाता है. इस देश की ज्यादातर आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है. हालांकि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग भी रहते हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति पर बवाल क्यों? रोकना पड़ा काम, सड़क पर उतरे हिंदू स्टूडेंट्स

क्या है वजह?

जानकारी के मुताबिक, भूटान में मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या बहुत कम है. यही वजह है कि यहां अब तक किसी मस्जिद का निर्माण नहीं किया गया है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि मुस्लिमों को अपनी नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. सरकार और स्थानीय प्रशासन ने उनके लिए खास प्रार्थना कक्ष की व्यवस्था की हुई है. भूटान की राजधानी थिम्फू के पास सेमटोखा इलाके में एक ऐसा प्रार्थना स्थल मौजूद है, जहां अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए अलग-अलग प्रार्थना कक्ष बनाए गए हैं. यहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं. इसी परिसर में हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों के लिए भी प्रार्थना की व्यवस्था है.

विज्ञापन

क्यों है खास?

भूटान में धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है और सभी समुदायों को अपने-अपने धर्म का पालन करने की छूट है. हालांकि देश में मस्जिद निर्माण को लेकर अब तक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है. इसके पीछे मुस्लिम आबादी का बेहद कम होना बड़ी वजह माना जाता है. दिलचस्प बात ये है कि भूटान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश नहीं है जहां मस्जिद नहीं है. कुछ और छोटे देशों में भी मस्जिदों का अभाव देखा गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर अक्सर ये दावा किया जाता है कि भूटान दुनिया का पहला ‘मस्जिद-मुक्त’ देश है, लेकिन इसके बावजूद भी वहां बड़े ही आराम से नमाज पढ़ी जाती है.

ये भी पढ़ें: भारत में कहां खुला ‘इस्लाम फ्रेंडली’ जिम? महिलाओं के लिए अलग ड्रेस, नहीं चलेगा म्यूजिक; जानें क्यों मचा बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola