नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार को सीक्रेट पेमेंट देने के मामले में फंसे हुए हैं। लेकिन वो दुनिया को नसीहत देने से बाज नहीं आ रहे। अब ट्रंप ने एक बार फिर से न्यूक्लियर वॉर का राग अलापा है। उन्होंने दावा किया है कि दुनिया को वर्ष 2024 के पहले ही तीसरा विश्व युद्ध झेलना पड़ सकता है। इस युद्ध में परमाणु हथियारों को इस्तेमाल हो सकता है। 76 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक मामले में आरोपित किए जाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में बाइडेन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।
और पढ़िए – Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान में घोर आर्थिक संकट, आटे से भरी ट्रक को देख लोगों ने मचाई लूटमार
पहले भी चेतावनी दे चुके हैं ट्रंप
पहले भी ट्रंप तीसरे युद्ध को लेकर चेतावनी देते रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो इस युद्ध को 24 घंटे के भीतर खत्म करा देते। मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो ऐसी नौबत नहीं आती। लेकिन बाइडन प्रशासन में चीन से लेकर रूस और उत्तर कोरिया तक एक हो गए हैं और उन्होंने बेहद खतरनाक गठबंधन बना लिया है। यह स्थिति अमेरिका के लिए खतरे का संकेत है।
ट्रंप ने कहा कि कई देश परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं। ये काफी गंभीर है। बाइडेन प्रशासन के नेतृत्व में अमेरिका बर्बाद हुआ है। हम परमाणु विश्व युद्ध से बहुत दूर नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया ने मिलकर एक ‘विनाशकारी गठबंधन’ बना लिया है और उनके नेतृत्व में ऐसा कभी नहीं हो सकता था।
और पढ़िए – Islamic State Attack: काबुल में विदेश मंत्रालय ऑफिस के पास IS का आत्मघाती हमला, 6 लोगों की मौत
बाइडेन पर भड़के ट्रंप
उन्होंने यूक्रेन में हुई तबाही का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर मैं आपका राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता। ना ही रूस यूक्रेन पर हमला करता। मारे गए सभी लोग आज जिंदा होते। वो सभी खूबसूरत शहर अपनी जगह होते। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के इतिहास में सबसे ख़राब पांच राष्ट्रपतियों ने मिलकर इतना बर्बाद नहीं किया, जितना अकेले बाइडेन ने किया। हमारी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। महंगाई बेकाबू है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
1 hr agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
8 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
17 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
22 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
23 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
23 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines