The Living Nostradamus Athos Salome Profile: 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस को सभी जानते हैं, लेकिन द लिविंग नास्त्रेदमस एथोस सलोमी भी उनसे कम नहीं हैं। उनकी 4 भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं और अब उन्होंने दावा किया है कि उनकी और भी कई भविष्यवाणियां सच होंगी। एथोस सलोमी कहते हैं कि वह दहशत नहीं फैलाएंगे, लेकिन दुनिया को भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार रहने के लिए सतर्क कर रहे हैं। एथोस का दावा है कि उन्होंने पहले कोविड महामारी, यूक्रेन पर आक्रमण और ब्रिटेन की रानी की मृत्यु होने की भविष्यवाणी की थी। अब उन्होंने एलियंस से इंसानों की मुलाकात होने, पृथ्वी से एस्ट्रॉयड के टकराने, AI टेक्नोलॉजी से साइबर अटैक होने, तृतीय विश्व युद्ध छिड़ने और सूखा-बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं आने की भविष्यवाणी की है।
कौन हैं एथोस सलोमी?
‘आयरिश मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्योंकि एथोस एक मनोवैज्ञानिक और एस्ट्रोलॉजर हैं, इसलिए उन्होंने अपने जीवन को काफी रहस्यमयी रखा है। उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वे ब्राजीज के रहने वाले हैं। इस समय 37 साल के हैं। उनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है, जिनकी मृत्यु के बाद से कई शताब्दियों में उनकी कई रहस्यमयी भविष्यवाणियां काफी हद तक सच साबित हुई हैं। अब सलोमी उसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सलोमी खुद कहते हैं कि वह 16वीं सदी के नास्त्रेदमस को कड़ी टक्कर देंगे। फ्रांसीसी ज्योतिषी माइकल डी नास्त्रेदमस ने 16वीं शताब्दी में ‘लेस प्रोफेटीज’ नामक पुस्तक लिखी थी, जिसमें 942 काव्यात्मक चौपाइयों के संग्रह में कथित रूप से गूढ़ छंदों में भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में कई भविष्यवाणियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें:Video: Elon Musk ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में कराई अनोखी Spacewalk, जानिए कैसे?
4 भविष्यवाणियां सच साबित हुईं
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, एथोस ने भविष्यवाणी की थी कि केट मिडलटन साल 2025 में ताज संभालेंगी, लेकिन इससे पहले उन्हें कई स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि वेल्स की राजकुमारी अपने घुटने, पैर और हड्डियों की समस्याओं का समाधान करेंगी। सभी को फिजियोथेरेपी से ठीक होने की बात भी कही थी। बता दें कि केट मिडलटन अभी कैंसर की बीमारी को मात देकर सामने आई हैं। इसके अलावा एथोस ने अपोफिस एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की भविष्यवाणी की है, जिसे लेकर हाल ही में नासा ने अलर्ट जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की भविष्यवाणी हुई थी, जो 2 महीने पहले सच भी साबित हुई। पेरिस ओलंपिक पर साइबर अटैक होने की भविष्यवाणी हुई थी। टाइफून यागी के बारे एथोस ने कहा था, जो तबाही मचा चुका है।
यह भी पढ़ें:9/11 का आतंकी हमला अंतरिक्ष से कैसा दिखा? NASA ने बरसी पर शेयर की तस्वीर
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
9 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
10 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
11 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
18 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
21 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines