9/11 का आतंकी हमला अंतरिक्ष से कैसा दिखा? NASA ने बरसी पर शेयर की तस्वीर

NASA America Released Terrorist Attack Photo: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जिस दिन अमेरिका में आतंकी हमला हुआ था, उस दिन अंतरिक्ष से कैसा मंजर नजर आया था?

9 11 Terrorist Attack View From Space

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने क्लिक की थी तस्वीर।

9 11 Terrorist Attack View From Space: 9 सितंबर 2001 को अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टॉवरों पर हुए आतंकी हमले को बीते दिन 23 साल हो गए। इस मौके पर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि 9 सितंबर 2001 को हुआ आतंकी हमला अंतरिक्ष से कैसा नजर आया?

विज्ञापन

नासा ने अमेरिका अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक कलबर्टसन का एक लेटर जारी किया है। इस लेटर के साथ एक फोटो भी थी। यह लेटर फ्रैंक ने नासा को लिखा था। फ्रैंक इकलौते ऐसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे, जो उस दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद थे, जिस दिन आतंकी हमला हुआ था और उन्होंने इस हमले के बाद नजर आए मंजर की तस्वीर क्लिक की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने नासा को लेटर लिखा और बताया कि अंतरिक्ष से आतंकी हमला नजर आया था।

विज्ञापन

हमले के अगले दिन लिखा था लेटर

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितम्बर 2001 फ्रैंक कल्बर्टसन ने नासा को लेटर लिखा था। लेटर में आतंकी हमले का जिक्र करते हुए फ्रैंक में लिखा कि आज धरती का एक हिस्सा बदल गया। आतंकी हमला किसने किया? किस पर अमेरिका अपनी भड़ास निकाले? बता दें कि फ्रेंक साल 2001 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थे और एक्सपीडिशन थ्री के कमांडर थे।

विज्ञापन

स्पेस स्टेशन में काम करते समय उन्होंने हमले के बाद वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टॉवरों से उठते धुएं के गुबार की तस्वीर क्लिक की। उन्होंने लेटर में लिखा कि आतंकी हमले को देखकर उनके दिल पर क्या बीती? यह शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक बार लगा कि काश मैं भी अमेरिका में होता और आतंकी हमला पीड़ितों की मदद कर सकता। फ्रैंक कहते हैं कि उन्हें बाद में पता चला कि पेंटागन से टकराने वाले विमान का पायलट उनका क्लासमेट रह चुका कैप्टन चार्ल्स बर्लिंगेम था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ