ब्रिटेन में इन दिनों एक नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है, वो नाम है एंडी बर्नहैम. अब वो लेबर पार्टी में सर कीर स्टारमर की जगह लेने वाले हैं और पार्टी के नेता का पद संभालेंगे. उम्मीद है कि वो यूके के सातवें प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभालेंगे. शुक्रवार को वो सांसदों के समर्थन के बाद लेबर पार्टी के नेता बने. लेकिन प्रधानमंत्री बनने में अभी 3 दिन का वक्त बाकी है. सबसे पहले सोमवार को बकिंघम पैलेस में कीर स्टारमर किंग चार्ल्स से मिलेंगे और प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफ़ा उन्हें सौंपेंगे. इसके बाद किंग चार्ल्स एंडी बर्नहैम से मिलकर सरकार बनाने के लिए कहेंगे. बर्नहैम की हामी के बाद वो ऑफिशियली यूनाइटेड किंगडम के पीएम बन जाएंगे. आपको बता दें कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का चुनाव डायरेक्ट नहीं होता. यहां पीएम उस पार्टी के नेता होते हैं जिसके पास हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे ज्यादा सांसद होते हैं.
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में इस दिन से ड्यूटी फ्री बिकेंगे भारतीय सामान, जानें मंत्री पीयूष गोयल के दो बड़े ऐलान
स्टारमर को क्यों हटाया जा रहा?
एंडी बर्नहैम इसके बाद डाउनिंग स्ट्रीट जाएंगे, जहां वो नंबर-10 के बाहर स्पीच भी दे सकते हैं. दरअसल, दो साल पहले आम चुनाव में कीर स्टारमर को शानदार जीत मिली थी. लेकिन डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचने के कुछ ही हफ्तों बाद स्टारमर ने कई गलत फैसलों और बार-बार अपनी बात से यू-टर्न लेने की वजह से जनता का लगाव उनसे कम हो गया. मई में स्थानीय चुनाव में रिफॉर्म UK पार्टी को ज़बरदस्त जीत मिली, जिसके बाद कई सांसदों को लगने लगा कि ऐसा ही चलता रहा तो रिफॉर्म पार्टी के लीजर नाइजेल फाराज़ अगला आम चुनाव जीत जाएंगे. एंडी बर्नहैम लंबे वक्त से लेबर पार्टी के नेता बनना चाहते थे. एक महीने पहले जब वो उपचुनाव जीतकर संसद लौटे तो कई सांसदों को लगने लगा कि वो स्टारमर की जगह लेने के लिए बिल्कुल सही हैं.
कौन हैं एंडी बर्नहैम?
1970 में लिवरपूल में जन्मे एंडी बर्नहैम को गेम्स बेहद पसंद थे. वो हमेशा से एवर्टन फुटबॉल क्लब के फैन रहे हैं. बर्नहैम ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इंग्लिश की पढ़ाई की. राजनीति में एंट्री लेने से पहले 20 साल की उम्र में उन्होंने मीडिया के लिए भी काम किया. साल 2001 में पहली बार वो सांसद बने और पूर्व पीएम गार्डन ब्राउन की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे. 2017 में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दिया. बर्नहैम ने दो बार लेबर पार्टी का नेता बनने के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार हार गए. 2017 में वो ग्रेटर मैनटेस्टर के मेयर बने और जून 2026 तक ये पद संभाला. बर्नहैम ने अपनी पत्नी मैरी फ्रांस वैन हील से 30 साल पहले शादी की थी, दोनों की मुलाकात कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई थी.
ये भी पढ़ें: लेबर पार्टी के बढ़ते दबाव के बीच कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश PM का पद छोड़ा, कहा- ‘मुझे जवाब मिल गया है’
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
3 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
3 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
5 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
15 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
19 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
19 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines