---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ब्रिटेन में इस दिन से ड्यूटी फ्री बिकेंगे भारतीय सामान, जानें मंत्री पीयूष गोयल के दो बड़े ऐलान

India UK Trade Agreement: भारत से ब्रिटेन (UK) जाने वाले सभी उत्पादों पर 15 जुलाई से अब कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऐतिहासिक कदम की घोषणा की है. भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) 15 जुलाई से आधिकारिक रूप से प्रभावी हो रहा है. इस समझौते से कृषि, एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सीधी राहत मिलेगी और ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीयों की बचत भी बढ़ेगी.

---विज्ञापन---

India UK Trade Agreement : भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. 15 जुलाई से भारत से ब्रिटेन (UK) भेजे जाने वाले सभी सामानों पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा. यानी अब ब्रिटेन के बाजारों में भारतीय सामान बिना किसी कस्टम ड्यूटी के एंट्री करेंगे. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस ऐतिहासिक भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की जानकारी दी है. इस समझौते से भारतीय किसानों, मछुआरों, एमएसएमई (MSMEs) और कपड़ा, ऑटो कंपोनेंट्स तथा मरीन सेक्टर्स के निर्यातकों को सीधे ब्रिटिश बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी. इसके साथ ही, आईटी (IT) और सर्विस सेक्टर में काम करने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों को हर महीने सैलरी पर होने वाले 25% के बड़े वित्तीय नुकसान से स्थाई मुक्ति मिल जाएगी.

ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीयों को भी बंपर फायदा

यह समझौता सिर्फ सामान के आयात-निर्यात तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ब्रिटेन में काम कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों को भी इससे राहत मिलेगी. यूके में 5 साल तक काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को अब वहां के सोशल सिक्योरिटी सिस्टम में पैसे जमा करने से छूट मिलेगी. पहले भारतीय प्रोफेशनल्स की सैलरी का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा यूके सरकार के सोशल सिक्योरिटी में चला जाता था. अब यह राशि भारत में उनके प्रॉविडेंट फंड (PF) अकाउंट में जमा होगी, जिस पर 8.25% सालाना ब्याज मिलेगा. यह पूरी राशि टैक्स-फ्री होगी और उनके रिटायरमेंट फंड को मजबूत करेगी.

---विज्ञापन---

यह सिर्फ ट्रेड डील नहीं, नए युग की शुरुआत है: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को इस ऐतिहासिक समझौते का श्रेय देते हुए कहा कि यह सीईटीए (CETA) समझौता वैश्विक व्यापार के लिए एक नया ‘रोल मॉडल’ बनेगा. यह न केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान बढ़ाएगा बल्कि तकनीक, शिक्षा, कला और संस्कृति में भी दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगा. बकौल पीयूष गोयल, “15 जुलाई से भारत से ब्रिटेन भेजा जाने वाला हर एक सामान जीरो इंपोर्ट ड्यूटी पर स्वीकार किया जाएगा. यह हमारे निर्यातकों, एमएसएमई और प्रोफेशनल्स के लिए असीम संभावनाओं का नया द्वार खोल रहा है. इसके साथ ही हमारे युवाओं की गाढ़ी कमाई अब ब्रिटेन में बर्बाद नहीं होगी, बल्कि भारत में उनके ईपीएफ खातों में जमा होकर सुरक्षित रहेगी.”

4 देशों की विदेश यात्रा और ईयू-यूएस सौदों पर नजर

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बताया कि वे एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. बेल्जियम (ब्रसेल्स) में इंडिया-ईयू ट्रेड समिट के बाद भारत-यूएस ट्रेड डील को भी जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है.

---विज्ञापन---

वाणिज्य मंत्री ने इस ऐतिहासिक समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया है. इसके साथ ही मंत्री पीयूष गोयल भारत के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए चार देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ (EU) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भी भाग लेंगे, जिससे भारत और यूरोपीय देशों के बीच व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे.

First published on: Jul 12, 2026 11:09 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola