Thai Airways plane Passengers choked: एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक प्लेन में बैठे यात्रियों का सांस फूलने लगा और लोगों ने दम घुटने की शिकायत की। एक साथ सभी यात्रियों के एक जैसी परेशानी बताने पर प्लेन में डर का माहौल बन गया। क्रू मेंबर मदद के लिए दौड़े, प्लेन किसी ‘sauna’ की तरह गर्म होने लगा और यात्रियों के पसीने छूटने लगे। बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई।
जांच में पता चला ये कारण
गनीमत ये रही कि प्लेन अभी रनवे से रवाना नहीं हुआ था, जांच की गई तो पता चला कि प्लेन का AC खराब हो गया है और इसी कारण प्लेन में यात्रियों को ये सब परेशानी हो रही थी। ये पूरा मामला लदंन एयरपोर्ट पर थाई एयरवेज के Boeing 777 विमान का है। बता दें इस बिग साइज विमान में 300 से ज्यादा सीट होती हैं। घटना के दौरान उसमें कितने यात्री थे फिलहाल ये पता नहीं चला है। इस सब के बाद प्लेन पर मौजूद क्रू मेंबर ने मामले की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी।
ये भी पढ़ें: Nepal Helicopter Crash: नेपाल में फिर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 4 की मौत
2 घंटे प्लेन में फंसी रहे यात्री
एयरपोर्ट के थाई एयरवेज के ग्राउंड स्टाफ से संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां एसी को ठीक करने वाला कोई मैकेनिक ही नहीं है। इस बीच यात्रियों की हालत खराब हो रही थी। यात्री शिकायत करने लगे, उनका आरोप था कि चूंकि प्लेन ने उड़ान नहीं भरी थी तो एयरवेज स्टाफ ने उन्हें खाना और पानी तक नहीं दिया। इस सब में जब करीब 2 घंटे बीत गए तो यात्रियों को प्लेन से वापस नीचे उतारा गया और उस फ्लाइट को कैंसिल किया गया।
यात्रियों ने बताई आपबीती
जानकारी के अनुसार ये घटना 25 जुलाई की है। अब यात्रियों की शिकायत करने पर मामला सामने आया है। उड़ान लंदन से बैंकॉक जानी थी। यात्रियों का आरोप है कि थाई एयरवेज ने उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। कुछ यात्री अपने खर्च पर पास के होटलों में चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि बाद में एयरवेज ने यात्रियों को टिकट रिशेड्यूल करने और कैशबैक की सुविधा दी है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh Crisis: एक्टर और पिता की हत्या, 24 जिंदा फूंके, सिंगर के घर में आग लगाई, पढ़ें 10 बड़े अपडेट
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
47 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
17 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
18 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines