Nepal Helicopter Crash: नेपाल में फिर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 4 की मौत

Nepal Helicopter Crash Latest News Update: नेपाल में फिर एक विमान दुर्घटना देखने को मिली है। नुवाकोट के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Nepal Plane Crash

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में प्लेन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नेपाल में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा नेपाल के नुवाकोट में हुआ है। एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में आग लग गई और अंदर बैठे 4 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन

उड़ान के 3 मिनट बाद टूटा संपर्क

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल के नुवाकोट स्थित शिवपुरी में ये भयानक हेलीकॉप्टर हादसा देखने को मिला। हेलीकॉप्टर ने रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में 4 चीनी नागरिक समेत पांच लोग सवार थे। कैप्टन अरुण मल्ला हेलीकॉप्टर में बौतर पायलट मौजूद थे। टीआईए से टेकऑफ करने के महज 3 मिनट बाद अचानक हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ गई।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

हेलीकॉप्टर हादसे की वजह पहाड़ी से टकराव को माना जा रहा है। खबरों के अनुसार पांच लोगों के साथ हेलीकॉप्टर ने नेपाल के काठमांडू से उड़ान भरी थी। यह रसुवा की तरफ जा रहा था। तभी नुवाकोट जिले के सूर्य चौर-7 में हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी से टकरा गया। पहाड़ी से टकराने के बाद विमान में आग लग गई और अंदर मौजूद 4 लोगों की जान चली गई। काठमांडू के टीआईए से उड़ान भरने के 3 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था। कुछ देर की तलाश के बाद हेलीकॉप्टर नुवाकोट में दुर्घटनाग्रस्त मिला।

पहले भी हुआ था हादसा

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नेपाल में हादसे की खबर सामने आई है। 24 जुलाई को भी नेपाल में एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरते ही इस विमान में आग लग गई थी। प्लेन में मौजूद 19 यात्रियों में से 18 यात्री आग की चपेट में आकर मौत की भेंट चढ़ गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ