Texas flood deaths: अमेरिका में टेक्सास के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि रेस्क्यू टीम ने अब तक 223 लोगों को बाढ़ वाले क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। उधर टेक्सास के गवर्नर ने बाढ़ में हताहत हुए लोगों के लिए एक प्रार्थना कार्यक्रम घोषित किया है।
एक रात में एक महीने बराबर बारिश
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार केर काउंटी में कैंप मिस्टिक में 20 से अधिक लड़कियां लापता हैं। अधिकारियों की मानें तो केर काउंटी में अब तक सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। कुछ जगहों पर शुक्रवार रात से लेकर एक महीने के बराबर बारिश हुई है। शनिवार रात को अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने 223 लोगों की जान बचाई है। नोएम ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस समय हमारी प्राथमिकता लोगों को ढूंढना है।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में 3.5 तीव्रता का आया भूकंप, कोई बड़े नुकसान की जानकारी नहीं
भगवान टेक्सास की मदद करे
नोएम ने आगे कहा कि इस पूरी प्रकिया के दौरान हम ये भी पता लगाएंगे कि देश में निर्माण सुविधाओं को कितना नुकसान पहुंचा है। हमारी संवेदनाएं टेक्सास बाढ़ के प्रभावित लोगों के साथ हैं। नोएम ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैं राष्ट्रपति के साथ लगातार संपर्क में हूं। चौबीस घंटे से काम कर रही हूं। भगवान टेक्सास की मदद करे। वहीं गवर्नर ने कहा कि हम तब तक काम करते रहेंगे जब तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले? X पर लगातार बढ़ रहे पार्टी के फॉलोअर्स
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
50 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
9 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
10 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
13 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
15 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
17 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines