Teslas humanoid robot: टेस्ला ने रविवार को अपने नए ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। रोबोट इसमें योग करते, खुद के स्तर पर रंग के आधार पर ब्लॉकों को छांटने का काम करते देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कैसे ये रोबोट हूबहू इंसाों की तरह तेजी से काम करता है। यहीं नहीं, अगर काम में कोई दूसरा जब हस्तक्षेप करने या बाधा पहुंचाने की कोशिश करता है तो इसको तेजी से परिस्थितियों के हिसाब से अपना लेता है।
यह भी पढ़ें-Air India से विदा होगी साड़ी, फ्लाइट क्रू के लिए हुई नई यूनिफॉर्म की एंट्री
काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है। देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट एक पैर पर खड़ा होकर विभिन्न मुद्राएं करते हुए अपने अंगों को फैलाता है। यही नहीं, रोबोट का संतुलन और लचीलापन वीडियो में देखते ही बनता है। ये रोबोट अपने हाथों और पैरों को खुद से नियंत्रित करने में भी सक्षम है। यहीं नहीं, खुद अपने विजन से एनकोडर की मदद से ये अंतरिक्ष में भी अपने पार्ट्स को लेकर जानकारी जुटा सकता है।
हर चीज को खुद नोटिस करता है खास रोबोट
आधिकारिक टेस्ला ऑप्टिमस अकाउंट की ओर से ये योग वीडियो शेयर किया गया है। जिसका कैप्शन भी मजेदार दिया गया है। कैप्शन है कि ऑप्टिमस अब हर चीज को खुद नोटिस कर सकता है। इसका सिस्टम नेटवर्क एंड टू एंड ट्रेंड किया गया है। इसकी योग दिनचर्चा को और बेहतर करने में आप भी साथ आकर मदद कर सकते हैं। वीडियो से साफ पता लग रहा है कि टेस्लाबॉट अब टेस्ला कारों के समान ही अपने विशेष नेटवर्क एंड टू एंड न्यूरल को लेकर काम कर रहा है।
जो वीडियो इनपुट को प्रोसेस कर कंट्रोल आउटपुट को जेनरेट कर सकता है। सीईओ एलन मस्क ने वीडियो को लेकर एक शब्द में प्रतिक्रिया व्यक्त की है…प्रोग्रेस। यूजर्स भी वीडियो को देख अपने खास कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स लिखता है कि ऑप्टिमस की सहजता को लेकर में प्रभावित हूं। दूसरे यूजर ने लिखा है ओएमजी! टेस्ला टीम की ये शानदार प्रोग्रेस है।
यूजर्स वीडियो को देख दे रहे शानदार रिएक्शन
तीसरे यूजर की ओर से कहा गया है…ये तो शानदार अचीवमेंट है। एक इंजीनियर के तौर पर मैं ऐसे विवरणों को देखकर काफी उत्साहित हूं। बिल्कुल साधारण तरीके से इस उपलब्धि को हासिल करना कोई आसान काम नहीं था। कई यूजर्स ने टेस्ला टीम को बधाई देकर शाबाशी दी है। कई लोग टेस्ला की उपलब्धि पर इसे असाधारण बताते हुए ए टीम बता रहे हैं। हालांकि ये क्लीयर नहीं है कि ये रोबोट कब तक व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार होगा।
टेस्ला की ओर से कहा गया है कि ये बड़ी चुनौती होता है, जब कोई अनसेफ या उबाऊ कार्यों को करने वाला रोबोट बनाए। इसमें कठिन इंजीनियरिंग चुनौतियां आती हैं, जिनको हल करने के लिए कंप्यूटर विजन, शिक्षण, कंट्रोल, मैकेनिकल और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुटे हुए हैं। रोबोट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सॉफ्टवेयर स्टैक के निर्माण की जरूरत होती है, जो भौतिक दुनिया के साथ समन्वय स्थापित करने, नेविगेशन और बातचीत से ही सक्षम हो सकता है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
51 mins agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
5 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
5 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
12 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
14 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
15 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines