कटोरा लेकर भीख मांगने निकला 'कंगाल' पाकिस्तान, आज IMF की अहम बैठक

Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान अब भिखारियों की तरह कर्जा मांगने निकला गया है। आज IMF की बैठक होने जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान ने 1.3 बिलियन डॉलर का कर्जा मांगा है।

India Pakistan Tension

भारत का दुश्मन देश पहले से ही कंगाल है। भारत ने सिंधु जल संधि तोड़ी दी और आयात-निर्यात बंद कर दिया तो और बर्बाद हो गया। भारत की एयर स्ट्राइक और ड्रोन मिसाइल अटैक से और बर्बाद हो गया है। पाकिस्तान पहले से ही कंगाल है और कंगाली से बचने के लिए पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांगने निकल गया है।

विज्ञापन

जी हां, पाकिस्तान ने अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) से 1.3 बिलियन डॉलर का कर्जा मांगा है। इसलिए आज IMF के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक है जिसमें पाकिस्तान को लोने देने नहीं देने पर फैसला होगा। पाकिस्तान की आर्थिक दुर्दशा के बीच यह लोन संजीवनी की तरह होगा, लेकिन भारत हरसंभव कोशिश करेगा कि पाकिस्तान को यह लोन न मिले।

विज्ञापन

भारत की कोशिश कि न मिले लोन

बता दें कि IMF प्रबंधन का हिस्सा होने की वजह से भारत भी बैठक में हिस्सा लेगा और पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को संगठन के सामने बेनकाब करेगा। भारत की दलील यह रहेगी कि लोन पाकिस्तान को नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल पाकिस्तान के द्वारा आतंकवाद और आतंकियों को पालने और आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में चीन और अमेरिका के प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। चीन से विरोध का प्रश्न नहीं उठता, वहीं अमेरिका ने भी इस पैकेज के लिए पाकिस्तान के दावे के विरोध के कोई संकेत नहीं दिए हैं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने भारत से तनाव के बीच सहयोगी देशों से लोन देने की अपील की है, लेकिन पाकिस्तान ने ही ऐसी अपील किए जाने का खंडन भी किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने क्यों पसारे हाथ?

पाकिस्तान के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने आग्रह किया है कि बढ़ते तनाव और शेयरों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोगी लोन देने में मदद करें। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब बड़े संकट में फंस गई है। मई 2025 तक पाकिस्तान के पास केवल 15.25 बिलियन डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार थे, जबकि उसे अगले 12 महीनों में 30 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है। एक ट्वीट करके यह अपील की गई, जिसका पाकिस्तान अब खंडन कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि किसी ने डिवीजन का X अकांउट हैक करके यह पोस्ट की है। पाकिस्तसन की तरफ से ऐसी कोई पोस्ट या अपील नहीं की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ