हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश से निकलेंगे आतंकी', शेख हसीना के बेटे ने क्यों कहा ऐसा? पढ़ें सजीब वाजेद का चौंकाने वाला दावा

शेख हसीना के बाद उनके बेटे सजीब ने भी बांग्लादेश को पाकिस्तान बता दिया है. कैमरे के पीछे बात करते हुए सजीब ने कहा कि दुनिया का अगला आतंकी देश बांग्लादेश ही है, जहां से आतंकी निकलेंगे और पूरी दुनिया में दहशत फैलाएंगे. बता दें कि शेख हसीना और उनका परिवार बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन
शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी कर रही हैं.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बाद उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. शेख हसीना ने कहा है कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान बन गया है और यह अब वो देश नहीं रहा, जिसके लिए जान दी गई थी, आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी. इस देश के लिए 1971 में 30 लाख लोगों ने जान गंवाई थी. अब शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान बन गया है, अगले आतंकवादी बांग्लादेश से निकलेंगे, इसलिए बांग्लादेश दुनिया का एक और नाकाम देश बन गया है.

बांग्लादेश अब पाकिस्तान बना, ये वो देश नहीं जिसके लिए लड़े थे आजादी की लड़ाई – रोते हुए बोलीं शेख हसीना

शेख हसीना ने बेटे के साथ की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश में आंदोलन, हिंसा और तख्तापलट के चलते शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा और उन्होंने भारत में शरण ले ली. बीते दिन 5 अगस्त को शेख हसीना पहली बार मीडिया के सामने आईं और बांग्लादेश वापस लौटने के संकेत दिए. शेख हसीना दिसंबर तक वतन वापसी कर सकती है. दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख हसीना के साथ उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय भी अमेरिका के मैरीलैंड से ऑनलाइन कनेक्ट हुए थे. यहां उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन अगर हस्तक्षेप नहीं करेंगी तो बांग्लादेश आतंकवाद का बड़ा केंद्र बन सकता है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में ISI के एक्टिव होने का दावा किया

सजीब वाजेद ने कहा कि बांग्लादेश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI एक्टिव है और खुलेआम अपनी गतिविधियां कर रही है. आवामी लीग सरकार के समय गिरफ्तार करके जेल भेजे गए आतंकवादियों को रिहा कर दिया गया है. प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर बांग्लादेश में खुलेआम रैलियां निकाल रहा है. अलकायदा के लोग बांग्लादेश में जनसभाएं कर रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश अब भारत के पूर्वी बॉर्डर पर बसा दूसरा पाकिस्तान बन गया है, जो भारत के लिए बताया है. अगर यह स्थिति नहीं बदली गई तो दुनिया के अगले आतंकवादी बांग्लादेश से निकलेंगे. ऐसे मुद्दे जोर-शोर से उठाए जाने चाहिए.

क्या करने जा रही हैं शेख हसीना? घबरा गया बांग्लादेश, भारत ने भी दिया सख्त जवाब

विज्ञापन

आंदोलन के मृतकों की संख्या पर सवाल उठा

सजीब वाजेद जॉय ने फरवरी 2026 में चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाले तारिक रहमान और उनकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) पर सवाल उठाए. शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को मोहम्मद यूनुस की कार्यवाहक सरकार ने बैन कर दिया था और चुनाव भी नहीं लड़ने दिया था. इसलिए विधानसभा चुनाव में बांग्लादेश के लोगों को पूरा प्रतिनिधित्व नहीं मिला. जुलाई-अगस्त 2024 के विरोा प्रदर्शनों में काफी लोग मारे गए थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुमान में करीब 1400 मौतों का जिक्र किया गया, लेकिन तारिक सहमान की सरकार ने 800 मौतों का आंकड़ा दिया, जो देश के साथ अन्याय है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola