पाकिस्तान में भारत के और दुश्मन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के रिश्तेदार कारी एजाज आबिद की पेशावर में गोली मारकर हत्या दी गई। कारी एजाज अपने संगठन के लिए आतंकियों की भर्ती करता था। हमले में कारी के साथी को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब एजाज पेशावर के पिस्तखारा इलाके में एक मस्जिद से बाहर निकल रहा था।
देवबंदी विचारधारा से जुड़ा था कारी एजाज
जानकारी के अनुसार एजाज मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंकी बनाता था। एजाज अहले-ए-सुन्नत वल जुमात के माध्यम से आतंकियों की भर्ती कर रहा था। इसके अलावा वह खत्म-ए-नबूवत जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन का प्रांतीय नेता भी था। कारी एजाज मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार था और वह देवबंदी विचारधारा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ था। दोनों ने कई बार मंच साझा किया। इसके अलावा दोनों ने शुरुआती पढ़ाई भी साथ ही की थी।
ये भी पढ़ेंः टैरिफ वापस लेने पर ट्रंप का दोटूक जवाब, जानें नेतन्याहू ने US प्रेसिडेंट से क्या वादा किया?
युवाओं को ऐसे बनाता था आतंकी
मसूद अजहर किसी दूसरे संगठन के जरिए आतंकियों की भर्ती करना चाहता था। ताकि नए आतंकियों की पूरी जानकारी हो सके और यह पता चल सके कि वे संगठन के लिए कितने फायदेमंद हैं। इसके लिए कारी युवाओं को संगठन के जलसों में बुलाता था। इसके बाद धीरे-धीरे उनका ब्रेनवाश करता था और उन्हें आतंकी बनाता था। जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों में आतंकियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता था।
इस साल एक दर्जन लोगों की हत्याएं
वहीं लगातार हो रही हत्याओं के मामले में पुलिस ने कहा कि देवबंदी विचारधारा से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अभी तक इस मामले में भी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि पाकिस्तान में इस साल अब तक एक दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है। इन मामलों में अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के हाथ खाली हैं। वे किसी को नहीं पकड़ पाए हैं।
ये भी पढ़ेंः आतंकी तहव्वुर राणा की आखिरी चाल हुई फेल, US सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, भारत आने का रास्ता साफ
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
2 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
12 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
14 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
16 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
17 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
18 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines