Turkey terrorist attack: तुर्किये की राजधानी अंकारा में फिदायीन हमले में दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 9 बजे आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर एक फिदायीन ने खुद को ब्लास्ट कर उड़ा लिया। जबकि दूसरा फिदायीन सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया। अभी इस विस्फोट में कितने लोग हताहत हुए हैं, कितने लोग घायल हैं, इस बारे में पता नहीं लग पाया है। तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया की ओर से जानकारी सोशल मीडिया में साझा की गई है। उन्होंने बताया कि दो आतंकवादी एक कमर्शियल व्हीकल में नेशनल पुलिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के पास पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें-हैदराबाद में लाहौर और कराची जैसा माहौल…मोहम्मद रिजवान ने भारत में स्वागत पर कही बड़ी बात
जैसे ही गार्ड्स ने रोका, तो एक आतंकी ने खुद को ब्लास्ट कर उड़ा लिया। जबकि दूसरा आतंकी मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि दो पुलिस अधिकारी भी कार्रवाई में घायल हुए हैं। तुर्किये मीडिया के हवाले से पता लगा है कि संसद भवन के अलावा मंत्रालयों की बिल्डिंग के साथ विस्फोट की जानकारी मिली थी। लेकिन बाद में होम मिनिस्ट्री के पास भी मलबे के बारे में जानकारी सामने आई है। कई वीडियो देखे जा सकते हैं।
आतंकियों ने किए दो विस्फोट
बताया जा रहा है कि तुर्किये में रविवार के बाद संसद शुरू हो रही है। इससे पहले यहां पर छुट्टियां पड़ रही थी। बताया जा रहा है कि हमले के बाद कई इमारतों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति एर्दोगन का भाषण भी संसद में होना है। इसको देखते हुए सभी सांसद दोपहर बाद यहां मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकियों ने दो विस्फोट किए थे।
मंत्री अली येरलिकाया ने कहा-आतंकी हमला था ये बलास्ट
उधर, इस घटना के बाद तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्रालय की तरफ से भी इसके आतंकी घटना होने की पुष्टि की गई है। इस बारे में मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि एक वाणिज्यिक वाहन ने तुर्की के आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा महानिदेशालय के प्रवेश द्वार पर बम हमला किया। येरलिकाया ने कहा, “एक आतंकवादी ने खुद को उड़ा लिया और दूसरा आतंकवादी मार गिराया गया’। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण लगी आग में दो पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए।
<
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
3 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
9 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
16 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
19 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines