हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान में आतंकी हमला, ईद-ए-मिलाद के जुलूस में विस्फोट कर 50 से अधिक लोगों को उड़ाया

विज्ञापन

Balochistan terrorist attack: पाकिस्तान फिर से आतंकी हमले के कारण दहल गया है। अब बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में आतंकियों ने ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को निशाना बनाया है। अल फलाद मस्जिद के पास विस्फोट में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। साथ लगते अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। विस्फोट में एक डीएसपी के मारे जाने की बात भी सामने आई है। घायलों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

यह भी पढ़ें-अकाली नेता की होशियारपुर में हत्या, 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा उतारा मौत के घाट

पहले भी कई बार हुए आतंकी हमले

इस जिले में पहले भी विस्फोट हो चुका है। जिसके कारण जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला घायल हो गए थे। 10 अन्य लोगों को भी विस्फोट ने चपेट में ले लिया था। इससे कुछ दिन पहले यहां एक अधिकारी को भी कुछ लोगों ने गोली मारी थी। जिसके कारण दो राहगीर भी घायल हो गए थे। इस जिले में पिछले साल भी आतंकी हमला हुआ था। जहां के काबू इलाके में पहाड़ों में दो वाहनों को निशाना बनाकर अटैक किया गया था। जिसके कारण 3 लोग मारे गए थे, जबकि 6 घायल हो गए थे।

पाक में क्यों उठ रही आजादी की मांग

वहीं, क्वेटा में भी साल की शुरुआत में मस्जिद में अटैक किया गया था। जिसमें 10 जानें गई थीं। वहीं, 20 लोग घायल हो गए थे। अप्रैल में बलूचिस्तान में अटैक के कारण 4 लोग मारे गए थे। यह हमला मार्केट में हुआ था, जिसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यहां लंबे समय से अटैक आतंकी कर रहे हैं। तहरीक-ए-तालिबान यहां सक्रिय है। तनाव का कारण बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल मानी जा रही है। लोग यहां पर चीन के निवेश का विरोध कर रहे हैं। वहीं, पाक से आजादी की मांग भी यहां उठती रहती है।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें