News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Surjit singh ankhi murder case: पंजाब के होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल के नेता की हत्या का मामला सामने आया है। वीरवार रात को हत्याकांड को 2 बाइक सवारों ने होशियारपुर से 15 किलोमीटर दूर गांव मेगोवाल गंजियां में अंजाम दिया। मृतक नेता सुरजीत सिंह अंखी हैं, जो किराने की दुकान पर खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। आरोपियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां उनके पेट और आंख पर लगी। पुलिस वारदात के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें-आबरू लूटने के बाद नाबालिग को कहा था-घूमने चलें; उज्जैन रेप कांड में दो और ऑटो चालक गिरफ्तार
वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद अंखी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन वहां से परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंखी को 4 गोलियां लगीं।
अंखी अपने गांव के दो बार सरपंच रहे हैं। वे अकाली दल की टिकट पर अमृतसर से असेंबली इलेक्शन भी लड़ चुके हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी गांव की मुखिया है। पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी है। इलाके में वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
इस तरह की वारदात 10 दिन पहले पंजाब के ही मोगा में हुई थी। जहां कांग्रेस नेता का मर्डर किया गया था। कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली को हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मार दिया था। बदमाश दो बाइकों पर आए थे, जिन्होंने 3 राउंड फायरिंग की थी। बल्ली की मौत मौके पर हो गई थी। इस हत्याकांड के बाद गैंगस्टर अर्श डाला ने पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।