पाकिस्तान और अफगानिस्तान संघर्ष से पूरी दुनिया बाकिफ है। पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने का देश भी माना जाता है। कई बार यही आतंकी पाकिस्तान के लिए सिर दर्द साबित हो चुके हैं। लेकिन पाक इन्हें पनाह देने से बाज नहीं आता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने इसका खामियाजा भुगता है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार शाम को एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। सुरक्षाबल सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन (एसएनजीपीएल) पर तैनात थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों के गोलीबारी में पांच जवान मारे गए। इसके अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार हमला प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने किया। पुलिस ने बताया कि टीटीपी के आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में कोट लालू के पास सरकारी गैस कंपनी एसएनजीपीएल की टीम की सुरक्षा कर रहे जवानों पर गोलीबारी की है। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि जवाबी गोलीबारी में 8 आतंकवादी भी मारे गए। घायल सैनिकों को डेरा इस्माइल खान ज्वाइंट सैन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 3 क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान का T-20 सीरीज खेलने से इनकार
पाक अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गैस पाइपलाइन परियोजना को निशाना बनाने की योजना बने रहे थे। यह पाइपलाइन खैबर पख्तूनख्वा के लोगों को ऊर्जा, रोजगार और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
टीटीपी का यह कोई पहला हमला नहीं है। आतंकी संगठन लगातार पाक की फौज को निशाना बना रहा है। इससे पहले टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में भी हमला किया था। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर समेत 11 सैनिक मारे गए थे। इसी आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कई जगहों पर हवाई हमले किए थे, बदले में अफगानिस्तान ने भी पाक पर भी हमले किए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
10 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines