पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ सीजफायर बढ़ाने की सहमति बनने के कुछ समय बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया. दोगले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के कई जिलों में एयर स्ट्राइक कर डाली. बता दे कि इससे पहले दोनों देशों की सीमाओं पर भी सैन्य झड़प हुई थी.

Source-ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच 48 घंटों का सीजफायर लागू किया गया था लेकिन पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात अफगान सीमा के अंदर हवाई हमला कर उसका उल्लंघन कर दिया है. तालिबानियों के मुताबिक, पाकिस्तान ने डूरंड रेखा से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में एयर स्ट्राइक की. इस हमले में 6 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

हवाई हमले अरगुन और बरमर जिले में हुए

यह हमले ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर विरोध शांत करने के लिए दोहा में वार्ता की तैयारियां चल रही थी. अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के अरगुन और बरमर जिले में बम गिराए थे. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विस्फोट इतने तीव्र थे कि कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए है.

विज्ञापन

तालिबान प्रवक्ता ने दावा किया कि यह हमला नागरिक इलाकों पर किया गया, जहां निर्दोष लोग रहते हैं. तालिबान ने पाकिस्तान पर युद्धविराम तोड़ने और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. वहीं, अब दोनों देशों की बीच सीजफायर के बाद हुए हमलों पर पूरे दुनिया की नजरें टिकी हुई है.

टूटा युद्धविराम समझौता

बता दें कि बुधवार को ही दोनों देशों के बीच 48 घंटे का अस्थायी युद्धविराम हुआ था ताकि सीमा पर शांति कायम रहे लेकिन पाकिस्तान के ताजा हमले से यह समझौता टूट गया. वहीं, पाकिस्तान के अनुरोध पर ही दोहा में वार्ता बढ़ाई गई थी. आज दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने वाली है. इसके लिए अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री का प्रतिनिधिमंडल भी दोहा जाएगा. पाकिस्तान के सेना प्रमुख पहले ही दोहा पहुंच गए है.

जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर को अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया है जिसके बाद दोनों देशों के बीच भीषण झड़प हो गई थी. तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने अब तक 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है जबकि पाकिस्तान की ओर से बताया गया है कि उसके 23 लोग मारे गए हैं. वहीं, पाकिस्तानी सेना का यह भी कहना है कि इस कार्रवाई में 200 से अधिक तालिबान लड़ाके और उनके सहयोगी मारे गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ