BRITISH spies have foiled 43 late-stage terrorist plots: ब्रिटेन को चीन, रूस और ईरान से आतंकी हमला होने का खतरा है। 2017 से लेकर अब तक इन देशों से इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में होने वाले 43 आतंकी साजिशों को नाकाम किया गया है। मंगलवार को देश की टॉप खुफिया एजेंसी MI5 के डायरेक्टर जनरल Ken McCallum ने ये खुलासा किया है।
2022 से ईरान ने रची 20 हमलों की साजिश
पश्चिम लंदन में आतंकवाद निरोधक केंद्र से बोलते हुए मैक्कलम ने कहा कि आतंकवादी संगठन युवाओं को अपनी साजिश में शामिल कर रहे हैं। इसके लिए इंटरनेट का यूज किया जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विस्फोटकों और बंदूकों के जरिए बड़ी संख्या में हत्या की साजिश रची गई थी, जिसे एजेंसी ने रोका है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि 43 में से कुल 20 हमले ईरान की तरफ से किए जाने थे, जिन्हें उसने 2022 से अब तक प्लान किया था।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 घंटे में पहुंच जाएंगे लंदन से न्यूयॉर्क! 7402 Kmph की रफ्तार वाला हाइपरसोनिक जेट सच करेगा ‘सपना’
इस्लामी चरमपंथियों से खतरा
Ken McCallum ने कहा कि उनके देश को IS और अलकायदा से खतरा बढ़ता जा रहा है। 2022 के बाद से ईरान उनके खिलाफ आतंकी गतिविधि में ज्यादा सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि देश का इस्लामी चरमपंथी, रूस, ईरान और चीन से खतरा है। उन्होंने कहा कि आतंवादियों की पूरे यूरोप को एक युद्ध में धकेलने की साजिश है। उनका कहना था कि पिछले महीने एमआई5 ने एक तिहाई से अधिक मामलों में संगठित विदेशी आतंकवादी समूहों का हाथ होने की बात सामने आई है।
पकड़े गए लोगों में 13% नाबालिग
बता दें MI5 के केवल डायरेक्टर जनरल के बारे में लोगों को बताया जाता है, इस खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों और कार्यप्रणाली के बारे में सरकार कोई खुलासा नहीं करती है। डायरेक्टर जनरल ने मीडिया में बयान देते हुए आगे कहा कि पकड़े गए दर्जनों लोगों में करीब 13 फीसदी नाबालिग थे। उनका कहना था कि आतंकी संगठन इंटरनेट का इस्तेमाल कर दुनियाभर के लोगों को जोड़ रहे हैं और उन्हें अपने नापाक मकसद के लिए यूज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मछुआरों के हाथ लगी शार्क, पेट फाड़ा तो निकली ऐसी चीज…लोग भी रह गए दंग
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines