---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मछुआरों के हाथ लगी शार्क, पेट फाड़ा तो निकली ऐसी चीज…लोग भी रह गए दंग

Women body found inside the stomach of a shark: मछुआरों के अनुसार उन्हें शार्क कुछ बीमार लगी, जिसके बाद उन्होंने उसकी मदद करनी चाही थी। जब उसके पास गए तो उसके पेट का साइज कुछ अलग लगा।

---विज्ञापन---

Women body found inside the stomach of a shark: समुद्र में मछली पकड़ते हुए मछुआरों के हाथ एक शार्क लगी, उसकी तबीयत कुछ खराब दिख रही थी। मछुआरों ने सोचा की उसने प्लास्टिक, मछली पकड़ने का जाल या फिर अन्य कुछ सामान खा लिया है। मदद करने की कोशिश करते हुए मछुआरों ने उसके पेट में चीरा लगाया तो वह दंग गए। शार्क के पेट से एक महिला की लाश थी।

दरअसल, ये पूरा मामला इंडोनेशिया का है। महिला ने गोताखोरों के कपड़े पहने हुए थे, मछुआरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने आसपास के थानों में किसी महिला के लापता होने की सूचना मिलने की तलाश की।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

महिला के कपड़ों से हो सकी उसकी पहचान

छानबीन में पता चला कि 68 वर्षीय अमेरिकी कोलीन मोनफोर कई दिन से लापता है। वह समुद्र में अपने छह अन्य दोस्तों के साथ डाइविंग करने गई थी। इस दौरान पानी में तेज बहाव आ गया, जिसमें कोलीन लापता हो गई। पुलिस के अनुसार महिला के कपड़े और अवशेषों से उसकी पहचान हो सकी है।

ये भी पढ़ें: पाक‍िस्‍तान में भारत के दुश्‍मन की तगड़ी बेइज्‍जती! पश्‍तून लड़की के सवाल पर भड़का जाक‍िर नाइक, Video वायरल

---विज्ञापन---

कई दिनों से लापता थी महिला

लापता होने के करीब 8 दिन बाद उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलाऊ रेओंग द्वीप जिस जगह से महिला लापता हुई, उसका शव वहां से कई किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। अनुमान है कि तेज बहाव के चलते वह बहकर यहां तक आई है। इस बीच उसका सामना शार्क से हो गया। स्थानीय वैज्ञानिक शार्क के बारे में छानबीन कर रहे हैं।

गोताघोरों की टीम ने कई दिन किया था तलाश 

पुलिस के अनुसार कोलीन 26 सितंबर को लापता हुई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई थी। कई दिन रोजाना कई घंटे मशक्कत के बाद जब कोलीन का कुछ पता नहीं चला तो उसकी तलाश बंद कर दी गई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: द‍िनदहाड़े मेयर को गोल‍ियों से भूना, इस देश में ड्रग्‍स माफ‍िया का आतंक, 3 द‍िन में दो बड़े नेताओं के मर्डर

First published on: Oct 07, 2024 06:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola