Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Terror Attack in Syria: सीरिया में शुक्रवार को घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई। आतंकी संगठन ISIS को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से अधिक समय में आतंकियों की ओर से किया गया ये सबसे बड़ा हमला है।
जानकारी के मुताबिक, अल-सोखना शहर के दक्षिण-पश्चिम में आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। पालमायरा अस्पताल के निदेशक वालिद ऑडी ने कहा कि मारे गए लोगों में 46 नागरिक और सात सैनिक थे। ऑडी ने बताया कि दर्जनों लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद 53 शवों को अस्पताल लाया गया था। बता दें कि हाल के वर्षों में सीरिया के मध्य, उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों को निशाना बनाया गया है।
और पढ़िए – सीरिया पर इजरायल का मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके को बनाया निशाना, 15 की मौत
जानकारी के मुताबिक, इसी तरह के हमले में बीते शनिवार को 16 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। हमले में दर्जनों लोगों का अपहरण भी किया गया था जिसमें से कई को बाद में रिहा कर दिया गया था, लेकिन कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।
बता दें कि अप्रैल 2021 में भी चरमपंथी समूह ने हामा प्रांत के पूर्वी ग्रामीण इलाकों में 19 लोगों को किडनैप किया था। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि जिहादी समूह आईएसआईएस ने हमले जारी रखने की अपनी क्षमता को बनाए रखा है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इराक और सीरिया में ISIS के छह हजार और 10 हजार लड़ाके हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।