कौन से हैं वो 6 समझौते? जो तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया हसन और PM मोदी के बीच हुए

India tanzania relation: भारत और तंजानिया के बीच 6 अहम समझौते सिरे चढ़े हैं। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई मुद्दों पर बात की। पीएम ने कहा कि तंजानिया के साथ आज का दिन अहम रहा है। तंजानिया की राष्ट्रपति 3 दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं।

Tanzania President, Samia Suluhu Hassan
विज्ञापन

India tanzania relation: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची हैं। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति राजघाट पहुंची थीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, पीएम मोदी और सामिया सुलुहू के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी स्तर पर ले जाने को लेकर जोर दिया गया।

बिजनेस में दोनों देशों का अहम संबंध

दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए पांच वर्षीय रूपरेखा बनाने पर भी अपनी सहमति दी। दोनों नेताओं के बीच में 6 अहम संबंधों पर करार हुआ। भारत और तंजानिया के बीच डिजिटल, संस्कृति, खेल, समुद्री उद्योग और वाणिज्यिक असैन्य व्यापारी जहाजों को लेकर लंबी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने भारत और तंजानिया को इनवेस्टमेंट और बिजनेस के क्षेत्र में अहम साझीदार बताया।

विज्ञापन

कहा कि दोनों देशों के बीच में लोकल करेंसी पर व्यापार को लेकर जोर दिया जा रहा है। तंजानिया की राष्ट्रपति की मौजूदगी में पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच आज यादगार दिन है। दोनों देशों की सदियों पुरानी दोस्ती अब रणनीतिक भागीदारी में बदल रही है। दोनों देशों के बीच में रक्षा क्षेत्र में पंचवर्षीय योजना बन चुकी है। इससे सैन्य ट्रेनिंग, समुद्री क्षेत्र और रक्षा में दोनों को काफी लाभ मिलेगा।

भारत और तंजानिया दोनों ही आतंक को इंसानियत के खिलाफ मानते हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने दहशतगर्दी के खिलाफ साथ में लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। तंजानिया हिंद-प्रशांत महासागर में भारत का बड़ा सहयोगी है। सामिया हसन के भारत दौरे से दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ