Taiwan Earthquake Videos Viral: सड़कें और पुल हिलने लगे। पहाड़ दरक गए, समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। घरों और खिड़कियों के दरवाजे खड़कने लगे। अचानक सब कुछ हिलता देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। बचने के लिए लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी अलार्म बजा दिया गया। यह हालात थे ताइवान के, जिसे आज सुबह 25 साल में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया।
ताइवान की राजधानी ताइपे में आज सुबह 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतें ढह गईं। भूकंप इतना जोरदार था कि पड़ोसी देश जापान में सुनामी का अलर्ट जारी हो गया। जापान के ओकिनावा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भी सस्पेंड कर दी गई हैं। इस भूकंप के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर भूकंप की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जमीन से लेकर समुद्र के अंदर पानी तक सब दहल गए।
25 साल बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप आया
ताइपे के भूकंप विज्ञान केंद्र अधिकारी की ओर से मीडिया को बताया गया कि ताइवान में आज सुबह जो भूकंप आया, वह पिछले 25 साल में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इससे पहले 1999 में ताइवान में जो भूकंप आया था, वह सबसे खतरनाक था। इस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, जिसने करीब 2500 लोगों जान ले ली थी।
संबंधित खबरें
फ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
18 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
5 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
8 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
9 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
11 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
12 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
12 hrs agoLIVE: छात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
15 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines