Taiwan Earthquake Update: ताइवान में 3 अप्रैल को तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता को 7.4 मापी गई। बताया गया कि ताइवान में पिछले 25 सालों में ऐसा भूकंप नहीं आया था। ताजा अपडेट के मुताबिक,अब तक भूकंप की वजह से 9 लोगों की जान गई है और 700 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या बढ़ने वाली है क्योंकि टूटी इमारतों के नीचे लोगों के फंसे होने का अनुमान है। सोशल मीडिया पर इस भूकंप से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
टला सुनामी का खतरा
वहीं अब इस भूकंप के बाद सुनामी की ख़तरा बढ़ गया था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी, जापान और फिलीपींस को भी अलर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक भूकंप आने की संभावना हैं। खबरों की मानें तो जापान और फिलीपींस ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली है। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी लेकिन लहरें अधिक ऊंची ना उठने के बाद चेतावनी वापस ले ली गई।
सुरंग में फंसे लोग
हालांकि ताइवान में सुनामी की आशंका जताई गई थी लेकिन बाद में इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुनामी का खतरा तल गया है। हालांकि अभी भी ताइवान में भूकंप आने की चेतावनी जारी की गई है। ताइवान में आए भूकंप के बाद करीब 127 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। इनमें से करीब 77 लोग हुलिएन काउंटी के जिनवेन और किंगशुई सुरंग में फंसे हैं। वहीं दो जर्मन नागरिकों के भी सुरंग में फंसे होने की खबर है।
वहीं इस भूकंप के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के आने के बाद घर में मौजूद बिल्लियां बुरी तरह डर गईं और इधर उधर भागने लगीं। एक अन्य वीडियो में एक होटल में लगे झूमर को जोर से हिलते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : इमारतें गिरी, पहाड़ दरके, मची चीख पुकार; Videos में देखें ताइवान में भूकंप से कैसे मचा हाहाकार?
भूकंप से झुकी इमरात में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल
वहीं हुलिएन शहर की कुछ इमारतें झुक गई हैं। इसमें एक इमारत को खतरनाक तरीके से झुका हुआ देखा जा सकता है। इस ईमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि जैसे ही बचाव दल के लोग अंदर दाखिल होते हैं, इस इमारत का मलबा गिरना लगता है। ऐसे बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
32 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines