---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जापान में सुनामी का खतरा टला! ताइवान में भूकंप के बाद कैसे हैं हालत, ताजा अपडेट आया सामने

Taiwan Earthquake Update : ताइवान में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान और फिलीपींस में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुनामी का खतरा टल गया है। हालांकि इस भूकंप से 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 700 से अधिक लोग घायल हैं।

---विज्ञापन---

Taiwan Earthquake Update: ताइवान में 3 अप्रैल को तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता को 7.4 मापी गई। बताया गया कि ताइवान में पिछले 25 सालों में ऐसा भूकंप नहीं आया था। ताजा अपडेट के मुताबिक,अब तक भूकंप की वजह से 9 लोगों की जान गई है और 700 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या बढ़ने वाली है क्योंकि टूटी इमारतों के नीचे लोगों के फंसे होने का अनुमान है। सोशल मीडिया पर इस भूकंप से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

टला सुनामी का खतरा

वहीं अब इस भूकंप के बाद सुनामी की ख़तरा बढ़ गया था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी, जापान और फिलीपींस को भी अलर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक भूकंप आने की संभावना हैं। खबरों की मानें तो जापान और फिलीपींस ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली है। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी लेकिन लहरें अधिक ऊंची ना उठने के बाद चेतावनी वापस ले ली गई।

---विज्ञापन---

सुरंग में फंसे लोग

हालांकि ताइवान में सुनामी की आशंका जताई गई थी लेकिन बाद में इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुनामी का खतरा तल गया है। हालांकि अभी भी ताइवान में भूकंप आने की चेतावनी जारी की गई है। ताइवान में आए भूकंप के बाद करीब 127 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। इनमें से करीब 77 लोग हुलिएन काउंटी के जिनवेन और किंगशुई सुरंग में फंसे हैं। वहीं दो जर्मन नागरिकों के भी सुरंग में फंसे होने की खबर है।

---विज्ञापन---


वहीं इस भूकंप के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के आने के बाद घर में मौजूद बिल्लियां बुरी तरह डर गईं और इधर उधर भागने लगीं। एक अन्य वीडियो में एक होटल में लगे झूमर को जोर से हिलते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : इमारतें गिरी, पहाड़ दरके, मची चीख पुकार; Videos में देखें ताइवान में भूकंप से कैसे मचा हाहाकार?

---विज्ञापन---

भूकंप से झुकी इमरात में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल

वहीं हुलिएन शहर की कुछ इमारतें झुक गई हैं। इसमें एक इमारत को खतरनाक तरीके से झुका हुआ देखा जा सकता है। इस ईमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि जैसे ही बचाव दल के लोग अंदर दाखिल होते हैं, इस इमारत का मलबा गिरना लगता है। ऐसे बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

First published on: Apr 03, 2024 05:19 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola