Taiwan Crime: ताइवान में एक महिला ने वर्षों तक अपने पिता का शव मौत के बाद छिपाए रखा। हालांकि प्रशासन की ओर से महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। लेकिन महिला के बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? लेकिन महिला अपने पिता की सैन्य पेंशन पाने के लिए ऐसा करती रही। मौत की सूचना के बाद पेंशन बंद न हो जाए, इसलिए उसने इस बाबत प्रशासन को नहीं बताया।
पिछले साल नवंबर में स्वास्थ्य अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए एरिया में अभियान चला रहे थे। जब वे महिला के घर पहुंचे, तो उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला के ऊपर लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना किया गया। लेकिन महिला ने फिर से सरकारी अधिकारियों को अपने घर में दाखिल होने से मना कर दिया। जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हुए और पुलिस की मदद ली। पुलिस जबरन दाखिल हुई, तो पता लगा कि वह अपने पिता के साथ रह रही थी। जिनका अब कोई सुराग नहीं है।
यह भी पढ़ें: POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल
सख्ती से पता किया, तो महिला ने उनके नर्सिंग होम में होने की बात कही। लेकिन बाद में कहानी बदल दी, महिला ने कहा कि पिता उनके भाई के साथ काऊशुंग गए हैं। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच की, तो चौंकाने वाली बात पता लगी। पुलिस को पता लगा कि उसके भाई की मौत 50 साल पहले हो चुकी है। बाद में पुलिस ने और सख्ती बरती, तो महिला ने ताइवान में ही पिता की मौत होने की बात कही। लेकिन वह इस संबंध में मृत्यु प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सकी। लगातार बदलती कहानियों के कारण पुलिस ने घर की गहनता से तलाशी ली। जिसके बाद काले बैग में पुलिस को बुजुर्ग की हड्डियां मिलीं।
पिता ने ताइवान की सेना में 20 साल दी सेवाएं
माना जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत को दो साल हो चुके हैं। सिर्फ कंकाल ही बचा है। महिला के पिता ताइवान की सेना में 20 साल से अधिक सेवारत रहे थे। जिनको फिलहाल रैंक के हिसाब से सवा लाख रुपये पेंशन मिल रही थी। लेकिन पेंशन बंद होने के डर से महिला ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। अभी मौत के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। उसे मामले में 5 साल तक की कैद हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले में और कोई शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
4 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
10 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
11 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
14 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
14 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
18 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
18 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
18 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines