---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल

Pak Occupied Kashmir Clash Latest Update: पाक अधिकृत कश्मीर में लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में लगातार झड़प तेज हो रही है। 100 से अधिक लोगों के झड़प में घायल होने की बात सामने आ रही है। लोग महंगाई को लेकर विरोध कर रहे हैं। यहां पर लगातार राशन की कमी हो रही है।

---विज्ञापन---

Pak Occupied Kashmir Clash: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों को राशन की कमी से जूझना पड़ रहा है। लगातार प्रदर्शनकारियों की पुलिस और सेना से झड़प हो रही है। बताया जा रहा है कि झड़प में एक पुलिस अधिकारी मारा गया है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोग लगातार आटे की कमी, बढ़ रहीं कीमतों और बिजली की किल्लत का विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद यहां सेना भी उतारी गई है। तनाव घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां दुकानें बंद हैं, सड़कों पर आवाजाही ठप की गई है। मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली के अनुसार पुंछ और कोटली के रास्ते लोगों की भीड़ रैली के लिए जा रही थी। वहां के इस्लामगढ़ शहर में पुलिस के साथ तैनात उप निरीक्षक अदनान कुरेशी को किसी ने गोली मार दी। सीने पर गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) द्वारा विरोध जताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में

मार्च को देखते हुए पुलिस ने मजफ्फराबाद और मीरपुर के कई इलाकों में छापामारी की है। यहां से लगभग 70 जेएमसी वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। दादियाल में भी खूब झड़पें पुलिस के साथ हुई हैं। पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को स्ट्राइक जारी थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और सेना पर पत्थरबाजी की। लेकिन शांति स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने राजधानी जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। मिट्टी के ढेर लगाकर वाहनों को आवागमन से रोका जा रहा है। कई लोग अरेस्ट किए गए हैं। एसएसपी यासीन बेग ने बताया कि पुलिस फायरिंग में एक लड़का घायल हुआ है।

---विज्ञापन---

पुलिस पर लगातार हो रही फायरिंग

लोगों ने भी पुलिस पर फायरिंग की, जिसके कारण एक कांस्टेबल को गोली लगी है। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कोटली के एसएसपी मीर मुहम्मद आबिद ने बताया कि प्रदर्शन में आम लोगों की आड़ में कुछ अपराधी शामिल हो चुके हैं। अब तक के हमलों में 78 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हैं। कोटली अस्पताल की ओर से 59 पुलिस कर्मियों और 9 आम लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है। एसएसपी आबिद ने बताया कि डोलियां जट्टान इलाके में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उनके ऊपर जानलेवा अटैक किया गया है। कहा जा रहा है कि जेएमसी से लगातार सरकार बात कर रही है। अभी तक की बातचीत सकारात्मक रही है।

First published on: May 12, 2024 06:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola