World Latest News: सीरिया में लंबे समय तक शासन करने वाले राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़ चुके हैं। उन्होंने रूस में राजनीतिक शरण ली है। रूसी मीडिया भी इसकी पुष्टि कर चुका है। असद और उनकी फैमिली राजधानी मॉस्को में हैं। हालांकि वे किस इलाके में ठहरे हैं, इसको लेकर पता नहीं चल सका है। असद ने 24 साल तक सीरिया पर राज किया। इससे पहले उनके पिता भी 30 साल तक राष्ट्रपति रहे। असद सीरिया में लग्जरी लाइफ जीते थे। रूस में भी उनकी अरबों डॉलर की संपत्ति है। ऐसे में वहां भी लग्जरी लाइफस्टाइल जारी रहेगा। दावा है कि असद फैमिली के पास 200 टन सोना है। असद की फैमिली में उनकी पत्नी अस्मा, बेटे हाफिज व करीम और बेटी जैन हैं। पूरी फैमिली मॉस्को में है।
यह भी पढ़ें:अबू मोहम्मद अल जोलानी कौन? अमेरिका का वॉन्टेड, जिसकी वजह से भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद
एक इजराइली वेबसाइट वायनेट के मुताबिक मॉस्को में असद के कई लग्जरी अपार्टमेंट हैं। ऐसे में वहां भी वे चमकदमक भरी जिंदगी गुजारेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रूस में उनकी दो अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके कई बैंकों में खाते हैं, काफी पैसा उन्होंने रियल एस्टेट में लगाया है। मॉस्को में ही उनके कम से कम 20 लग्जरी अपार्टमेंट पॉश इलाकों में बताए जा रहे हैं। जिनकी कीमत 40 मिलियन डॉलर (लगभग 340 करोड़ रुपये) से अधिक है। बताया जा रहा है कि असद अपने किसी अपार्टमेंट में भी रह सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनको किसी सेफ जगह ठहराया है।
असद 2 अरब बिलियन के मालिक
असद परिवार पहले भी मॉस्को आता-जाता रहा है। शहर से यह परिवार अच्छी तरह से वाकिफ है। असद के बड़े बेटे हाफिज ने रूस में स्टडी की है। पिछले साल अस्मा अपने बेटे के स्नातक समारोह में शिरकत करने मॉस्को आई थीं। लेकिन इस बार उनको भागकर यहां आना पड़ा। ऐसे में हालात कुछ अलग हैं। ब्रिटिश खुफिया सेवा MI-6 की रिपोर्ट के मुताबिक इस फैमिली के पास 200 टन सोना, 16 अरब डॉलर की संपत्ति और 5 यूरो हैं। यह संपत्ति सीरिया के आम बजट से 7 गुना अधिक है। 2022 की अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट के अनुसार असद दो अरब बिलियन के मालिक हैं।
यह भी पढ़ें:सीरिया छोड़ भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस ने दी राजनीतिक शरण, US ने दी ये प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की US प्रेसिडेंट को खुली धमकी, सड़कों पर लगे होर्डिंग और पेंटिंग
3 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
14 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
27 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines