Bashar al-Assad fighters: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के लड़ाकों और सेना के जवानों के बीच हुई भीषण लड़ाई में गुरुवार को 48 लोगों की मौत हो गई। बशर अल असद के वफादार लड़ाकों ने सबसे पहले तटीय प्रांत लताकिया में 16 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी। वहीं सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए असद के वफादार 28 लड़ाकों को मार गिराया।
लताकिया में पूर्व राष्ट्रपति को जबरदस्त समर्थन
बता दें कि लताकिया में अलावी अल्पसंख्यक बड़ी संख्या में रहते हैंए जिन्होंने बशर अल असद का जबरदस्त समर्थन किया था। 8 दिसंबर को हयात तहरीर अल शाम के नेतृत्व में विद्रोहियों द्वारा असद को सत्ता से हटाने के बाद सीरिया के सुरक्षा बलों ने पूर्व राष्ट्रपति के वफादार लड़ाकों को गढ़ों से हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।
लताकिया के सुरक्षा निदेशक ले लेफ्टिनेंट कर्नल मुस्तफा कुनैफती ने पहले कहा था कि असद काल के कमांडर के वफादार बंदूकधारियों की सुरक्षा बलों से झड़प के बाद सरकारी अधिकारियों ने एक गांव में हेलीकाॅप्टर से हमले किए थे। बंदूकधारियों ने जबलेह क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा गश्ती और चौकियों को निशाना बनाया।
ये भी पढ़ेंः भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, चिली में आया 6.1 तीव्रता का Earthquake
पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक हो रहे एकजुट
वहीं इस मामले में सुरक्षा निदेशक ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि लताकिया के ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लड़ाकों से भीषण संघर्ष हुआ है वे युद्ध अपराधी सुहैल अल हसन से संबद्ध थे। जिसने सीरियाई लोगों पर सबसे ज्यादा जघन्य नरसंहार किए थे। असद के प्रति वफादार रहे मिलिशिया जबलेह के तटीय क्षेत्र में फिर से संगठित होने में कामयाब हो गए हैं।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॅार ह्यूमन राइट्स ने कहा कि मृतकों में से अधिकांश लोग पूर्व विद्रोही कब्जे वाले इदबिल प्रांत के थे। जबलेह शहर और उसके आसपास के इलाकों में असद के वफादार लड़ाकों के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में स्थिरता के लिए और अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ेंः NASA को तगड़ा झटका! टेंशन में आए वैज्ञानिक, जानें चांद पर लैंडर Athena के साथ क्या हुआ?
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
3 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
19 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines