Syria News: बशर अल-असद के जाने के बाद सीरिया का अलावी समुदाय काफी परेशानी में है। अलावी समुदाय से अब बदला लिया जा रहा है। इस समुदाय के लोगों को खोजकर गोलियों से मारा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के शासन में जिन लोगों पर जुल्म किए गए थे, वही लोग अब अलावी समुदाय के लोगों से बदला ले रहे हैं। इन हमलों में अभी तक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सैकड़ों अलावी भी शामिल हैं। सीरिया में हो रही यह हिंसा 14 सालों में अब तक की सबसे ज्यादा खतरनाक हिंसा बताई जा रही है।
कितने लोगों की मौत?
इन हमलों में मरने वालों में करीब 745 नागरिक शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों को एकदम पास से गोली मारी गई है। इसके अलावा, 125 सरकारी सुरक्षाकर्मी और असद से जुड़े समूहों के 148 आतंकवादियों को भी मारा गया है। यह आंकड़ा ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) ने दिया है। इस हिंसा के चलते लताकिया के कई हिस्सों में बिजली और पीने की सुविधा भी पहुंच नहीं पा रही है।
ये भी पढ़ें: कनाडा के नए प्रधानमंत्री Mark Carney कौन? जो लेने जा रहे Justin Trudeau की जगह
अलावी समुदाय कौन?
अलावी सीरिया में धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। यह समुदाय यहां की आबादी का लगभग 12 फीसदी है। शिया इस्लाम से इनकी शुरुआत हुई, जिनके अलग-अलग विश्वास और अनुष्ठान हैं। अलावी सीरिया के तटीय क्षेत्रों, खास तौर पर लताकिया और टार्टस प्रांतों में बसे हैं। असद परिवार ने दिसंबर 2024 तक पांच दशकों से अधिक समय तक सीरिया पर शासन किया। वह भी अलावी समुदाय से ही हैं। असद के शासनकाल में अलावी लोग सेना और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर थे।
क्यों की जा रही हत्या?
सीरिया से असद की सत्ता छीन ली गई। जिसके बाद से नई सरकार ने अलावी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यहीं से बदला लेने के लिए हत्याएं शुरू हुईं। अलावी लोग असद की रीढ़ बने रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों ने अपने राज में सुन्नी समुदाय पर काफी जुल्म किए, जिसका खामियाजा आज वह भुगत रहे हैं। अभी सीरिया में अलावी लोगों के घरों में लूटपाट करके आग लगाई जा रही है, जिससे हजारों लोग पहाड़ों पर भागने को मजबूर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, अमेरिका के कैलिफोर्निया में आया 4.1 की तीव्रता वाला Earthquake
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
5 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
9 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
17 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines