भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, अमेरिका के कैलिफोर्निया में आया 4.1 की तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake Tremors in California: भूकंप के जोरदार झटकों से धरती एक बार फिर कांप गई। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देररात से सुबह तक कई बार भूकंप महसूस हुआ। आइए जानते हैं कि कितनी तीव्रता का भूकंप आया है।

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

Earthquake in California USA: भूकंप के झटके लगातार धरती को हिला रहे हैं। आज फिर धरती भूकंप से दहल गई। अलसुबह 2 घंटे में 2 बार अमेरिका में भूकंप आया। कैलिफोर्निया स्टेट के 2 शहरों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके अलावा भी कई शहरों में भूकंप महसूस हुआ है। सबसे पहले भूकंप रात के करीब एक बजकर 33 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई और इसका केंद्र ओक्स शहर से 13 किलोमीटर दूर मिला।

विज्ञापन

दूसरी बार भूकंप मोंटाना शहर में 3 बजकर 8 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता 2.8 रही और इसका केंद्र हेलेना शहर से 3 किलोमीटर दूर मिला। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटके मलिबू, वेस्टलेक विलेज समेत कई शहरों में भूकंप महसूस हुआ और भूकंप की तीव्रता 2 से लेकर 4.5 रही। देररात से लेकर सुबह तक भूकंप के झटके महसूस होते रहे, जिसके चलते कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात सड़क पर ही काटी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ