सीरिया में कौन है 'अलावी समुदाय'? जिनका हो रहा कत्लेआम, आगजनी, लूटपाट के बाद पहाड़ों पर जाने को मजबूर लोग

Syria News: सीरिया में बदला लेने के लिए हत्याएं की जा रही हैं। यहां पर अल्पसंख्यक अलावी समूह के लोगों को खोजकर मारा जा रहा है। अब तक इसमें हजारों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए कौन है अलावी समुदाय और इनको क्यों मारा जा रहा है?

Syria News

Syria News: बशर अल-असद के जाने के बाद सीरिया का अलावी समुदाय काफी परेशानी में है। अलावी समुदाय से अब बदला लिया जा रहा है। इस समुदाय के लोगों को खोजकर गोलियों से मारा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के शासन में जिन लोगों पर जुल्म किए गए थे, वही लोग अब अलावी समुदाय के लोगों से बदला ले रहे हैं। इन हमलों में अभी तक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सैकड़ों अलावी भी शामिल हैं। सीरिया में हो रही यह हिंसा 14 सालों में अब तक की सबसे ज्यादा खतरनाक हिंसा बताई जा रही है।

विज्ञापन

कितने लोगों की मौत?

इन हमलों में मरने वालों में करीब 745 नागरिक शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों को एकदम पास से गोली मारी गई है। इसके अलावा, 125 सरकारी सुरक्षाकर्मी और असद से जुड़े  समूहों के 148 आतंकवादियों को भी मारा गया है। यह आंकड़ा ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) ने दिया है। इस हिंसा के चलते लताकिया के कई हिस्सों में बिजली और पीने की सुविधा भी पहुंच नहीं पा रही है।

विज्ञापन

अलावी समुदाय कौन?

अलावी सीरिया में धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। यह समुदाय यहां की आबादी का लगभग 12 फीसदी है। शिया इस्लाम से इनकी शुरुआत हुई, जिनके अलग-अलग विश्वास और अनुष्ठान हैं। अलावी सीरिया के तटीय क्षेत्रों, खास तौर पर लताकिया और टार्टस प्रांतों में बसे हैं। असद परिवार ने दिसंबर 2024 तक पांच दशकों से अधिक समय तक सीरिया पर शासन किया। वह भी अलावी समुदाय से ही हैं। असद के शासनकाल में अलावी लोग सेना और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर थे।

विज्ञापन

क्यों की जा रही हत्या?

सीरिया से असद की सत्ता छीन ली गई। जिसके बाद से नई सरकार ने अलावी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यहीं से बदला लेने के लिए हत्याएं शुरू हुईं। अलावी लोग असद की रीढ़ बने रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों ने अपने राज में सुन्नी समुदाय पर काफी जुल्म किए, जिसका खामियाजा आज वह भुगत रहे हैं। अभी सीरिया में अलावी लोगों के घरों में लूटपाट करके आग लगाई जा रही है, जिससे हजारों लोग पहाड़ों पर भागने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ