Syria Earthquake: विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के चीफ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) सीरिया के लिए रवाना हो गए हैं। WHO चीफ यहां चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेंगे। बता दें कि 6 फरवरी को सुबह तुर्की और सीरिया में विनाशकार भूकंप आया था। दोनों देशों में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,000 से अधिक हो गई है।
आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर WHO चीफ ने अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी और कहा कि WHO भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया में लगातार नजर बनाए हुए हैं। WHO यहां भूकंप से घायलों के स्वास्थ्य और इलाज पर भी नजर रख रहा है।
और पढ़िए –Operation Dost: तुर्की के लोगों को दवा के साथ ‘प्यार की झप्पी’ भी दे रहा है भारत, ऐसे जीत रहा दिल
संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में सीरिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी
इससे पहले 8 फरवरी को टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने भूकंप से प्रभावित लोगों की तत्काल स्वास्थ्य आवश्यकताओं और उनके आवश्यक देखभाल पर चर्चा की गई थी।
उन्होंने ट्वीट किया, “भूकंप से प्रभावित लोगों की तत्काल स्वास्थ्य जरूरतों पर चर्चा करने के लिए सीरिया के राजदूत हैदर अली अहमद से मुलाकात की। साथ ही लंबे समय तक संघर्ष के कारण पीड़ित सभी सीरियाई लोगों की आवश्यक देखभाल पर भी चर्चा की गई। मैंने उन्हें @WHO की ओर से सीरिया के सभी लोगों के समर्थन का आश्वासन दिया।
तुर्की और सीरिया के लिए जारी किए 3 मिलियन डॉलर
8 फरवरी को WHO चीफ घेब्रेयसस ने कहा कि मैं सोमवार सुबह तड़के तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद प्रभावित घायल लोगों को रहने के लिए छत, भोजन, साफ पानी और इलाज की जरूरत होती है। बता दें कि WHO ने दोनों देशों में प्रतिक्रिया के लिए आपात स्थिति के लिए आकस्मिकता निधि से 3 मिलियन अमरीकी डॉलर जारी किए हैं।
बता दें कि सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए 7.7 और 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,051 हो गई। सीरिया और तुर्की में घायलों की कुल संख्या 78,124 हो गई है।
और पढ़िए –Turkey-Syria Earthquake: भूकंप की भयावह तस्वीर, कार पार्किंग बन गई मुर्दाघर
तुर्की में मरने वालों का आंकड़ा 17,674 पहुंच गया है। भूकंप के कारण कुल 72,879 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सीरिया में मौतों की कुल संख्या कम से कम 3,377 है। सीरिया में घायल लोगों की कुल संख्या 5,245 तक पहुंच गई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(https://www.almostthererescue.org)
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
3 mins ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 hr agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
1 hr ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
8 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
9 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
12 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
15 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
15 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines