हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

स्वीडन में स्कूल पर हमला, हमलावरों ने 5 लोगों को गोली मारी

Five Injured in Orebro School Attack: स्वीडन के ओरेब्रो शहर स्थित स्कूल में गोलीबारी से 5 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sweden School Shooting in Orebro

Sweden School Shooting in Orebro: स्वीडन से बड़ी खबर सामने आ रही है। ओरेब्रो में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खतरा टला नहीं है, ऐसे में पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

घटना के बाद स्कूली छात्रों को आसपास की इमारतों में शरण दी जा रही है। हिंसा के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया है। बता दें कि यह स्कूल स्टाॅकहोम से लगभग 200 किमी. पश्चिम में है। घटना उस समय हुई जब अधिकांश छात्र स्कूल में ही मौजूद थे। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस हमले में छात्र भी घायल हुए हैं या नहीं।

घटना पर सरकार की नजर

घटना के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हमला हत्या के प्रयास, आगजनी और गंभीर अपराध के तहत हुआ, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय इमरजेंसी सर्विसेज के प्रवक्ता ने रायटर्स को बताया कि फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस ऑपरेशन चला रही है। इसके अलावा एंबुलेंस और अन्य लोग मौके पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप के USAID फंड को फ्रीज करने के फैसले से भारत पर क्या पड़ेगा असर? जानें

स्वीडन सरकार में न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने कहा कि ओरेब्रा में हिंसा का मामला गंभीर है। पुलिस मौके पर ऑपरेशन चला रही है। सरकार पुलिस के संपर्क में है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ेंः PM Modi के अमेरिका दौरे के क्या हैं मायने? 10 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें