PM Modi के अमेरिका दौरे के क्या हैं मायने? 10 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

PM Modi America Visit 10 Points: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों पर बात हो सकती है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस दौरे के बारे में विस्तार से…

PM Modi America Visit 10 Points

PM Modi America Visit 10 Points: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। खबरों की मानें तो 12 फरवरी को पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना होंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा है। जाहिर है इस दौरे के दौरान सभी की निगाहें ट्रंप और मोदी पर होंगी। इससे पहले 27 जनवरी को पीएम मोदी ने ट्रंप से फोन पर बात की थी। तो आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस दौरे के आखिर क्या मायने हो सकते हैं?

1. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 13 फरवरी को पीएम मोदी अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ट्रंप पीएम मोदी के लिए डिनर होस्ट कर सकते हैं।

2. अमेरिका से पहले पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर होंगे। ऐसे में उनके 12 फरवरी को अमेरिका पहुंचने की संभावना है। पीएम मोदी 14 फरवरी तक वॉशिंगटन डीसी में रहने के बाद भारत वापसी कर सकते हैं।

3. डोनाल्ड ट्रंप के अलावा पीएम मोदी अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और अमेरिकी कंपनियों के मालिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

4. पीएम मोदी का यह दौरा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए भी बेहद खास होगा। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। 2023-24 में दोनों देशों के बीच 118 बिलियन डॉलर का ट्रेड हुआ था।

5. डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी को अपना दोस्त मानते हैं। पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद ट्रंप ने सबसे पहले मीडिया को बताया था कि फरवरी में मोदी अमेरिका आने वाले हैं।

6. डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ अमेरिका व्यापार घाटा (Trade Deficit) कम करना चाहते हैं। भारत भी कस्टम ड्यूटी और टैरिफ को लेकर अमेरिका से बातचीत करने में दिलचस्पी दिखा चुका है।

7. पीएम मोदी के दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप अवैध शरणार्थियों का मुद्दा भी उठा सकते हैं। भारत पहले ही अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले भारतीयों को वापस भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।

8. भारत-अमेरिका टेक्नोलॉजी कॉपरेशन समेत कई मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

9. अमेरिका, भारत को अपने रक्षा उपकरण बेचने में दिलचस्पी दिखा चुका है। ऐसे में मुमकिन है कि पीएम मोदी के दौरे पर अमेरिका को रक्षा समझौता पेश कर सकता है।

10. डोनाल्ड ट्रंप कई देशों पर टैरिफ लगा रहे हैं। ऐसे में दौरे के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप के बीच टैरिफ पर भी बातचीत हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ