Live Updates
इस वजह से भी हुई वापसी में देरी
सूत्रों के अनुसार, चर्चा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी का एक कारण राजनीतिक भी है। एलन मस्क ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को तय समय से पहले घर वापस लाने में मदद करने की पेशकश अमेरिका की जो बाइडेन सरकार के समक्ष की थी, लेकिन बाइडेन सरकार ने इस प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। फॉक्स न्यूज के होस्ट सीन हैनिटी के साथ एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने बताया था कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स को राजनीतिक कारणों से स्पेस स्टेशन में ही छोड़ा गया है, जो ठीक नहीं है।
क्रू-10 मिशन भेजने में देरी क्यों हुई?
क्रू-10 मिशन मार्च 2025 में भेजा गया, जबकि सुनीता विलियम्स जून 2024 से वहां फंसी हैं। इसकी वजह की चर्चा पूरे अमेरिका में है। कहा जा रहा है कि एलन मस्क के पास 4 ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट एंडेवर, रेजीलिएंस, एंड्योरेंस और फ्रीडम है। 5वें स्पेसक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग चल रही है। इस नए स्पेसक्राफ्ट में क्रू-10 मिशन को जाना था, लेकिन इसकी मैन्युफैक्चरिंग पूरी होने में समय लग रहा थ, इसलिए मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया, लेकिन दबाव पड़ने पर नासा ने क्रू-9 को वापस लाने के लिए क्रू-10 को पुराने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट एंड्यूरेंस में भेजा गया।
सुनीता विलियम्स को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट निकला
स्पेसएक्स को मिली सुनीता के वापस लाने की जिम्मेदारी
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस लाने की जिम्मेदारी स्पेसएक्स को ही दी गई। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में 28 सितंबर 2024 को क्रू-9 मिशन लॉन्च किया। इसमें 4 एस्ट्रोनॉट जाने वाले थे, लेकिन सिर्फ 2 भेजे गए। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए 2 सीट खाली रखी गईं। इस मिशन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद क्रू-8 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लौट आया।
अंतरिक्ष में कैसे फंसी सुनीता विलियम्स?
स्टारलाइनर के स्पेसक्राफ्ट को मैन्युली उड़ाते समय 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 25 दिन में स्पेसक्राफ्ट में 5 हीलियम लीकेज भी हुईं। हीलियम प्रोपलेंट को थ्रस्टरों तक पहुंचाने में मदद करते हैं, लेकिन इनमें लीकेज हो गई। इसलिए स्पेसक्राफ्ट की वापसी के समय अंतरिक्ष यात्रियों की जान को खतरा महसूस हुआ तो नासा ने फैसला लिया कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 6 सिंतबर 2024 को पृथ्वी पर वापस आ गया।
यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स ने ठुकराया Elon Musk का सुझाव, लाइव स्ट्रीमिंग में दिया दोटूक जवाब, जानें क्या कहा?
सुनीता विलियम्स क्यों गई थी मिशन पर
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग और NASA के 8 दिन के लिए जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर अंतरिक्ष में गए थे। इस मिशन का मकसद बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन में ले जाना और वापस आने की कैपेसिटी को टेस्ट करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन में रिसर्च और एक्सपेरिमेंट भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली भी उड़ाना था, लेकिन थ्रस्टर्स में खराबी आ गई थी।
सुनीता विलियम्स कब गई थी मिशन पर?
बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 5 जून 2024 को रात 8:22 बजे एटलस V रॉकेट के जरिए लॉन्च हुआ था। यह 6 जून की रात को 11:03 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी। इसमें अमेरिका के 2 और जापान -रूस के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इनके नाम निक हेग, डॉन पेटिट, एलेक्जेंडर गुरबुनोव और इवान वैगनर हैं, जिनमें से 2 यात्री आज सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर वापस आ रहे हैं।
सुनीता विलियम्स की वापसी का प्रोसेस शुरू
6 स्टेप्स में पूरी होगी वापसी-लैंडिंग
यह भी पढ़ें: कोई 438 दिन तो किसी ने बिता दिए साल, सुनीता विलियम्स से भी ज्यादा दिन तक स्पेस में रहे अंतरिक्ष के 7 धुरंधर
सुनीता विलियम्स की वापसी का पूरा शेड्यूल
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की वापसी का पूरा शेड्यूल जारी किया है।
नासा के अनुसार, मौसम की स्थिति को देखते हुए स्पलैशडाउन की जगह बदली जा सकती है।
यह भी पढ़ें: बेबी फीट क्या और किस अंग से इसका कनेक्शन? सुनीता विलियम्स को लौटते ही इससे कैसी समस्या होगी
कितना समय लगेगा लैंडिंग में?
बता दें कि नासा ने स्पेसएक्स ड्रैगन हैच क्लोजर की तैयारी शुरू कर दी है। ड्रैगन अंतरिक्ष यान का हैच बंद करने का प्रोसेस भारतीय समयानुसार आज सुबह 8:15 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार आज सुबह 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट की ISS से अनडॉकिंग होगी, यानी ड्रैगन कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग होगा। यह 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा। इस सफर में करीब 17 घंटे लगेंगे। वापसी के शेड्यूल में मौसम के कारण बदलाव भी हो सकता है।
कैसे लौटेंगी सुनीता विलियम्स?
बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेने के लिए 15 मार्च 2025 को SpaceX का क्रू-मिशन अंतरिक्ष में गया। 4 एस्ट्रोनॉट्स के साथ इस मिशन को लॉन्च किया था। 16 मार्च को क्रू-10 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा। अब क्रू-9 के चारों एस्ट्रोनॉट अपनी जिम्मेदारी क्रू-10 के एस्ट्रोनॉट्स को हैंडओवर करके स्पेस स्टेशन में सितंबर 2024 से पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से लौट रहे हैं। क्रू-10 मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव 16 मार्च को स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। सुनीता विलियम्स सहित अन्य एस्ट्रोनॉट्स ने उनका वेलकम किया था।
Sunita Williams: आखिरकार 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापसी करने वाले हैं। आज 18 मार्च की सुबह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर रवाना हुए और 19 मार्च की सुबह पानी में उनके स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग होगी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां देखें…
संबंधित खबरें
न्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
10 mins agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
10 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
10 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
14 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
15 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
15 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
23 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines