भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेस में लेकर गया बोइंग का स्टारलाइनर 7 सितंबर 2024 को धरती पर वापस आ गया था। लेकिन, सुनीता और विलमोर अभी भी अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं और उनकी जल्द वापसी के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और बोइंग ने दोनों एस्ट्रोनॉट्स को अगले साल फरवरी में वापस लाने का प्लान बनाया है। लेकिन, इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर नासा इसमें इतना आलस क्यों दिखा रही है।
ये भी पढ़ें: कोरोना से लेकर बर्ड फ्लू तक… कैसे इंसानों में तेजी से फैल रही हैं जानवरों की बीमारियां?
बता दें कि सुनीता विलियम्स औक बुच विलमोर 10 दिन के लिए अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे लेकिन वह वहीं फंस गए। अब उन्हें वहां फंसे हुए करीब 3 महीने हो चुके हैं। उनके फंसने की वजह यह रही कि बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में थ्रस्टर से जुड़ी समस्या और हीलियम लीकेज रहा। उल्लेखनीय है कि यह स्पेसक्राफ्ट बिना किसी इंसान के ऑटोपायलट मोड पर धरती पर वापस आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें: 100 साल बाद लौटी भेड़िये की ये खतरनाक प्रजाति, वापसी के बाद ले चुका है 16 की जान
वर्तमान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 लोग रह रहे हैं। सुनीता और विलमोर को अगले साल फरवरी में स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से लाने की योजना है। यह स्पेसक्राफ्ट इसी महीने के आखिर में उड़ान भरेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को लाने में देर इसलिए हो रही है क्योंकि इस समय अंतरिक्ष में नासा के पास ऐसा कोई स्पेसक्राफ्ट नहीं है जो यह काम कर सके। जब तक स्टारलाइनर स्पेस में था दोनों के लिए लाइफबोट का काम कर रहा था। अब स्पेसएक्स का एयरक्राफ्ट उनके पास पहुंचेगा जो उन्हें घर लाएगा।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ क्यों नहीं बन पाई PK की बात? देखें प्रशांत किशोर का ‘चाय वाला इंटरव्यू’
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
20 mins ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
2 hrs agoLIVE: ECI कार्यालय की ओर मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
6 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
9 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
18 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
23 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines