Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने न्यूज24 के स्पेशल प्रोग्राम चाय वाला इंटरव्यू में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को लेकर भी बात की। दरअसल, एक समय में पीके ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी। राहुल गांधी को लेकर पीके का कहना है कि उनका सियासी सफर अभी बहुत लंबा है।
जन सुराज के संस्थापक पीके का कहना है कि वह बिहार से पलायन रोकने का काम करेंगे। बिहार में वह तेजस्वी यादव और अपने पुराने साथी नीतीश कुमार को लगातार निशाने पर लेते रहे हैं। बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन की खूब तारीफ की थी। इस स्पेशल वीडियो रिपोर्ट में जानिए कांग्रेस के साथ बात क्यों नहीं बनी इस पर पीके क्या बोले।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.