Suicide Pod Mother Death: स्विट्जरलैंड में एक महिला की मौत के बवाल शुरू हो गया है। इस महिला की मौत ‘सुसाइड पॉड’ में हुई। उसने खुद मौत का बटन दबाया। अब 64 साल की इस महिला की आखिरी तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर के खींचे जाने के कुछ ही समय बाद ही दो बच्चों की मां ‘सुसाइड पॉड’ के अंदर चली गई थी। इसके बाद वह रोबोट की आवाज का इंतजार करने लगी। जिसमें उसने आवाज सुनी- ”अगर तुम मरना चाहती हो, तो यह बटन दबाओ।” उसके बाद महिला ने मौत का बटन दबाकर जीवन लीला खत्म कर ली।
महिला से पूछे गए तीन सवाल
स्विट्जरलैंड के सुदूर जंगल में ये महिला आखिरी बार देखी गई। वह एक कैप्सूलनुमा सुसाइड पॉड में चढ़ गई। अंदर जाने के बाद उसे एक कोड दिया गया। फिर उसका ढक्कन बंद हो गया। अंदर जाने के बाद महिला से तीन सवाल पूछे गए- ‘तुम कौन हो?’, ‘तुम कहां हो?’ और ‘क्या तुम जानती हो कि यदि तुम बटन दबाओगी तो क्या होगा?’
दो मिनट के भीतर हो गई बेहोश
महिला ने इसका हां में जवाब दिया। फिर उसे लास्ट बार याद दिलाया गया कि अगर उसने बटन दबाया तो क्या होगा। इसके साथ ही बताया गया कि पीछे मुड़कर नहीं देखा जा सकेगा। महिला ने बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसा किया। कुछ ही देर बाद सुसाइड पॉड नाइट्रोजन से भर गया। जिससे ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। महिला दो मिनट के भीतर ही बेहोश हो गई। फिर पांच मिनट के अंदर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ‘द सरको’ के नाम से जाना जाने वाला ‘सुसाइड पॉड’ 8 जुलाई, 2024 को नीदरलैंड के रोटरडैम में देखा गया था।
ये भी पढ़ें: चैन से मौत की नींद सुलाता है Suicide Capsule! अंदर सुनाई देता है 8 शब्दों का ये आखिरी मैसेज
थ्री डी प्रिंटर का उपयोग करके बनाया गया
वह महिला सीरियस इम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थी। इस वजह से महिला को काफी पेन होता था। वह ‘सुसाइड कैप्सूल’ का उपयोग करने वाली पहली महिला है। सरको का आविष्कारक आस्ट्रेलिया में जन्मे फिलिप नित्शके ने किया है। अब नीदरलैंड में रहते हैं। इस उपकरण को 3डी प्रिंटर का उपयोग करके बनाया गया था। इसका डिजाइन अंतरिक्ष यान जैसा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: मरना भी हुआ आसान! 2 मिनट में बेहोश, 5 मिनट में मौत; क्या है स्विट्जरलैंड का Suicide Capsule?
कानूनी मान्यता
स्विटजरलैंड में कुछ परिस्थितियों में सहायता प्राप्त मृत्यु कानूनी है, लेकिन एक जंगल में घटी इस घटना ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में द लास्ट रिजॉर्ट के सह-अध्यक्ष डॉ. फ्लोरियन विलेट सहित चार लोगों को आत्महत्या में सहायता करने और उकसाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। स्विट्जरलैंड उन कुछ देशों में से एक है, जहां कोई व्यक्ति कानूनी रूप से अपना जीवन समाप्त कर सकता है, बशर्ते कि कोई ‘बाहरी सहायता’ न हो। हालांकि लास्ट रिजॉर्ट ने पहले भी इस बात पर जोर दिया था कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा।
ये भी पढ़ें: मेट्रो या कैब नहीं, यहां तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग, मजबूरी नहीं, ये है वजह
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता से हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
19 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines