सूडान में फिर बड़ा हादसा हुआ है. पिछले सात दिनों में दूसरी बार सोने की खदान ढह गई है, जिसके मलबे में दबने से 11 लोगों की मौत हो गई है. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं, जिनकी तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अब्दुलहाय खरीफ अबाकार ने बताया कि लाल सागर राज्य के ओनी इलाके में खदान है, जो शनिवार रात को ही ढहने लगी थी। लेकिन मजदूर फिर भी काम करते रहे.
बीती रात यह ढह गई और हादसा हो गया। लोगों की जान चली गई और कई लोग लापता हैं. सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 11 शव बरामद हुए हैं और 30 लोगों को बचाया गया है. कंपनी की ओर से हादसे पर शोक जताया गया है. मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की बात मालिकों से की जाएगी. हादसा पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और घायलों के इलाज का खर्च भी कंपनी वहन करेगी.
सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई …
5 दिन पहले भी सोने की खदान धंसी थी
बता दें कि सूडान में 5 दिन पहले भी सोने की खदान धंसी थी. वह हादसा पश्चिमी क्षेत्र में हुआ था, जिसमें 82 लोगों की जान चली गई थी. जिस इलाके में हादसा हुआ था, अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) तैनात रहती हैं, जो पिछले तीन साल से सूडानी सेना के साथ जंग लड़ रही हैं. सूडान में सोने की बहुत खदानें हैं, जिनमें लाखों लोग काम करते हैं. लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण अक्सर हादसों का शिकार होते हैं. बारिश के दिनों में भी काम होता है, जबकि खदानों में पानी भर जाता है. कुछ लोग ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में ओवरटाइम भी करते हैं, इसलिए अक्सर सोने की खदान ढह जाती हैं.
3 साल से युद्ध की मार झेल रहा सूडान
अप्रैल 2023 से सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच गृहयुद्ध चल रहा है. आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा मॉनिटरिंग के अनुसार, तीन साल में गृहयुद्ध में करीब 60,000 लोग मारे जा चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सूडान में बहुत बड़े स्तर पर सोने की तस्करी होती है, जिससे गृहयुद्ध को वित्तपोषित किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
2 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
2 hrs agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
2 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
5 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
19 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
20 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
20 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines