Sudan Clashes: सूडान की सेना और देश के मुख्य अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष में 180 नागरिक मारे गए, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में नागरिक और सैनिक शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूडान में संयुक्त राष्ट्र के दूत वोल्कर पर्थेस के हवाले से ये जानकारी दी।
NYT के अनुसार, सेना और अर्ध सैनिक बल के बीच संघर्ष के कारण राजधानी खार्तूम में 50 लाख निवासी फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी के उत्तर-पूर्व में हॉस्पिटल समेत मेडिकल फेसलिटिज को टारगेट किया है। NYT के अनुसार, एक दर्जन से अधिक अस्पताल बंद हो गए हैं।
और पढ़िए – Sudan Violence: कर्नाटक के 31 आदिवासी सूडान में फंसे, कांग्रेस का दावा- सरकार नहीं कर रही रेस्क्यू
सूडान में यूरोपिय संघ के राजदूत के घर हमला
सूडान में यूरोपीय संघ के राजदूत एडन ओ’हारा के आवास पर सोमवार दोपहर हमला किया गया है। इस बारे में यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल फोंटेलस ने ट्विटर पर जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि यूरोपिय संघ के राजदूत के घर किसने हमला किया, लेकिन ब्लॉक के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजदूत ठीक हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया नियंत्रण कक्ष
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच मौजूदा झड़पों के मद्देनजर सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। मंत्रालय ने नियंत्रण कक्ष के निर्देशांक, ई-मेल साझा शेयर किए हैं।
सूडान में फंसे भारतीयों के बारे में जानकारी देने के लिए फोन नंबर: 1800 11 8797 (टोल फ्री) +91-11-23012113; +91-11-23014104; +91-11-23017905; मोबाइल: +91 9968291988 और ईमेल: situationroom@mea.gov.in जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines