---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Sudan Clashes: सूडान संघर्ष में अब तक 180 लोगों की मौत, 1800 से ज्यादा लोग घायल

Sudan Clashes: सूडान की सेना और देश के मुख्य अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष में 180 नागरिक मारे गए, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में नागरिक और सैनिक शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूडान में संयुक्त राष्ट्र के दूत वोल्कर पर्थेस के हवाले से ये जानकारी दी। NYT के अनुसार, सेना और […]

---विज्ञापन---

Sudan Clashes: सूडान की सेना और देश के मुख्य अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष में 180 नागरिक मारे गए, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में नागरिक और सैनिक शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूडान में संयुक्त राष्ट्र के दूत वोल्कर पर्थेस के हवाले से ये जानकारी दी।

NYT के अनुसार, सेना और अर्ध सैनिक बल के बीच संघर्ष के कारण राजधानी खार्तूम में 50 लाख निवासी फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी के उत्तर-पूर्व में हॉस्पिटल समेत मेडिकल फेसलिटिज को टारगेट किया है। NYT के अनुसार, एक दर्जन से अधिक अस्पताल बंद हो गए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Sudan Violence: कर्नाटक के 31 आदिवासी सूडान में फंसे, कांग्रेस का दावा- सरकार नहीं कर रही रेस्क्यू

सूडान में यूरोपिय संघ के राजदूत के घर हमला

सूडान में यूरोपीय संघ के राजदूत एडन ओ’हारा के आवास पर सोमवार दोपहर हमला किया गया है। इस बारे में यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल फोंटेलस ने ट्विटर पर जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि यूरोपिय संघ के राजदूत के घर किसने हमला किया, लेकिन ब्लॉक के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजदूत ठीक हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया नियंत्रण कक्ष

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच मौजूदा झड़पों के मद्देनजर सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। मंत्रालय ने नियंत्रण कक्ष के निर्देशांक, ई-मेल साझा शेयर किए हैं।

और पढ़िए – Nepal President Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के फेफड़े में इंफेक्शन, दिल्ली एम्स में होगा इलाज

---विज्ञापन---

सूडान में फंसे भारतीयों के बारे में जानकारी देने के लिए फोन नंबर: 1800 11 8797 (टोल फ्री) +91-11-23012113; +91-11-23014104; +91-11-23017905; मोबाइल: +91 9968291988 और ईमेल: situationroom@mea.gov.in जारी किया गया है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2023 08:23 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola