भारतीय सेना-वायुसेना ने मई 2025 में पाकिस्तान में घुसकर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को तबाह कर दिया था। लश्कर के कई आतंकी ठिकानों और ट्रेनिंग कैंपों को ध्वस्त कर दिया था। हमले में लश्कर के सरगना हाफिज सईद के परिवार के मारे जाने की खबर भी आई थी। अब हाफिज सईद और लश्कर को लेकर फिर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाफिज सईद ने लश्कर का पुनर्गठन शुरू कर दिया है। साथ अपना उत्तराधिकारी भी फाइनल कर दिया है। हाफिज सईद ने करीबी सहयोगियों की सलाह से बेटे तल्हा को लश्कर की कमान सौंपने का फैसला किया है।
हाफिज सईद की भारत पर हमले की तैयारी, लश्कर कमांडर सैफुल्लाह का वीडियो वायरल, क्या है प्लानिंग?
आतंकी संगठन को 3 शाखाओं में बांटा जाएगा
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद लश्कर में आंतरिक विवाद चल रहा था। इसलिए गहन विचार-विमर्श के बाद आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने और बेटे तल्हा सईद को नया ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त करने का फैसला हाफिज सईद ने किया है। आतंकी संगठन के 3 शाखाएं बनाने का ऐलान भी हाफिज सईद ने किया है। बता दें कि हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और संयुक्त राष्ट्र के द्वारा उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। उसका आतंकी संगठन लश्कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर काम करता है।
लश्कर की 3 शाखाएं क्या-क्या काम करेंगी?
सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा की कार्रवाई संबंधी अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी तल्हा के पास रहेगी। संगठन की एक शाखा बलूचिस्तान में, दूसरी शाखा खैबर पख्तूनख्वा में और तीसरी शाखा गुलाम कश्मीर POK में काम करेगी। वहां के युवाओं में भारत विरोधी भावनाएं भड़काकर उन्हें अपना सहयोगी बनाएगी। इसके अलावा आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से लड़ने में भी पाकिस्तानी सेना की मदद भी करेगा। बता दें कि ISI भारत में आतंकी कार्रवाई करने के लिए लश्कर-ए-तैयबा को फिर से पुनर्गठित करा रही है।
कौन है हाफिज सईद और कहां रहता है?
हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सह-संस्थापक और भारत का वांछित आतंकवादी है। हाफिज ने लश्कर की स्थापना 1987 में की थी और जमात-उद-दावा इसका चैरिटी संगठन है। हाफिज सईद भारत में 26/11 मुंबई आतंकी हमले (2008) का मास्टरमाइंड है। भारतीय संसद पर आतंकी हमला (2001) का मास्टरमाइंड है। मुंबई ट्रेन बम विस्फोट (2006) भी हाफिज ने ही कराए थे। हाफिज को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC), भारत, अमेरिका, और यूरोपीय संघ समेत कई वैश्विक संस्थाओं ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया हुआ है।
हाफिज सईद से मुलाकात के बाद मनमोहन सिंह को दी थी जानकारी, यासीन मलिक का बड़ा खुलासा
उसकी गिरफ्तारी या खात्मे पर अमेरिका के रिवार्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया है। प्रतिबंधों से बेखौफ हाफिल जेल की जगह लाहौर में एक VVIP बंगले में परिवार के साथ ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी रहा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से उसे सौंपने के लिए औपचारिक रूप प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines